केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से काले हो गए हैं होंठ? 10 रुपये में घर पर बनाएं Natural Pink Lipstick

होंठों पर अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक लगाना महिलाओं को खूब भाता है, लेकिन लंबे समय तक मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से होंठ काले हो सकते हैं। ऐसे में आप आसानी से घर पर Natural Pink Lipstick बना सकती हैं।
Updated:- 2026-05-08, 10:31 IST
natural lipstick for pink lips

महिलाएं अपनी खूबसूरती पर खासा ध्यान देती हैं। स्किनकेयर हो, मेकअप हो या फिर बात स्टाइलिश कपड़ों और ज्वेलरी की हो, महिलाओं को इन सभी चीजों को अपने कलेक्शन में शाममिल करना खूब भाता है। बेदाग और खूबसूरत चेहरा हर महिला की ख्वाहिश होती है और इसके लिए वो काफी जतन भी करती हैं। होंठों पर अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक लगाना महिलाओं को खूब भाता है, लेकिन केमिकल वाली लिपस्टिक के इस्तेमाल से होंठ काले पड़ जाते हैं। ऐसे में घर पर नेचुरल चीजों से लिपस्टिक बनाई जा सकती है, जो न केवल होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाएगी, बल्कि इससे होंठों का कालापन नेचुरली कम होने लगेगा। असल में मार्केट में मिलने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में ऐसे केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जो बेशक शुरुआत में चेहरे को चमकदार दिखानते हैं, लेकिन बाद में इनसे नुकसान हो सकता है। यहां हम आपको घर पर लिपस्टिक बनाने का एक आसान तरीका बता रहे हैं। इसे बनाना काफी आसान है और इसके इस्तेमाल से कोई नुकसान नहीं होता है, ऐसे में महिलाएं आजकल इसे काफी पसंद भी करने लगी हैं।

घर पर लिपस्टिक कैसे बनाएं?

how to make lipstick at home

  • घर पर लिपस्टिक बनाना बेहद आसान है।
  • इसके लिए आपको चुकंदर, नारियल तेल और शिया बटर लेना है।
  • चुकंदर का पेस्ट बना लीजिए।
  • अब शिया बटर और नारियल तेल को डबल बॉयलर में हल्का गर्म करें।
  • जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसमें चुकंदर का एक चम्मच पेस्ट मिला लें।
  • याद रखें कि ये पेस्ट एकदम स्मूद होना चाहिए।
  • चुकंदर के पेस्ट का कम या ज्यादा इस्तेमाल, लिपस्टिक के कलर को हल्का या गहरा कर सकता है।
  • इसे अच्छे से मिक्स करें।
  • आप इसमें कुछ बूंदे गुलाब जल भी मिला सकती हैं।
  • इसे एक छोटी डिब्बी में रातभर फ्रिज में रख दें ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए।
  • आपकी होममेड लिपस्टिक तैयार है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में मुरझा गया है चेहरा? पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए इन 3 तरीकों से करें गुलाब जल का इस्तेमाल

होममेड लिपस्टिक के फायदे

pink lipstick at home

  • यह लिपस्टिक पूरी तरह से केमिकल फ्री है। ऐसे में ये न केवल होंठों को हल्का गुलाबी टिंट देती है, बल्कि इससे होंठ मॉइश्चराइज भी रहते हैं। चुकंदर में मौजूद नेचुरल पिगमेंट होंठों को हल्का गुलाबी कलर देता है।
  • इससे होंठ सूखते नहीं हैं और इससे होंठों का कालापन भी दूर होता है।
  • इससे होंठो को अंदर तक हाइड्रेशन मिलता है और होंठ मुलायम होते हैं।
  • नारियल तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स होंठों को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।
  • इससे लिप पिगमेंटेशन भी कम होता है और होंठों का नेचुरल रंग निखरता है।

 

यह भी पढ़ें- Instant Glow Face Pack: पार्लर जाने की जरूरत खत्म, 10 मिनट में पा सकती हैं फ्रेश, सॉफ्ट और ग्लोइंग चेहरा

 

नोट- यूं तो यह लिपस्टिक नेचुरल चीजों से बनाई गई है, लेकिन सभी की त्वचा प्राकृतिक चीजों की तरफ भी अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया देती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें और एक्सपर्ट से सलाह लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik, Shutterstock

FAQ
होंठों का कालापन कैसे दूर करे?
होंठों का कालापन दूर करने के लिए आप नींबू-शहद का मिश्रण, चुकंदर का रस, और मलाई का लेप लगा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।