मेरी आइब्रोज़ का रंग लाइट ब्राउन है जिन्हें डार्क करने की ख्वाहिश अक्सर मेरे दिल में रहती है। आपने देखा होगा अपनी ऐसी कुछ सहेलियों को जिनकी आइब्रो बहुत लाइट होती हैं और किसी-किसी की भौंहों में एक आधा सफेद बाल भी नजर आने लगता है। यह कई पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है। हालांकि एक उम्र के बाद, उम्र बढ़ने के संकेतों के कारण भी आइब्रो सफेद दिखने लगती हैं।
अब कारण चाहे जो भी हो, लेकिन मेकअप के दौरान आप भी पेंसिल से उसे शेप में करने के लिए और डार्क करने के उपाय तो आजमाती ही होंगी। अब मेरी जैसी, मेरी बाकी सहेलियां जिन्हें यह काम ठीक से करना नहीं आता उनके लिए भौंहों को पेंसिल से शेप देना और रंग करना मुश्किल हो सकता है।
बस इसलिए हम कुछ ऐसे झटपट उपाय लेकर आए हैं जो आप भी आजमा सकती हैं और अपनी सफेद या लाइट कलर की आइब्रो को काला कर सकती हैं। इन उपायों के बारे में जानने से पहले इसका कारण जान लेते हैं।
आइब्रो के सफेद होने के कारण-
आइब्रो के समय से पहले बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-
- धूम्रपान
- हार्मोनल असंतुलन
- पिग्मेंट इंबैलेंस
- अस्वास्थ्यकर जीवनशैली
- तनाव
आइब्रो डार्क करने की होम रेमेडीज़-
प्याज के पाउडर का करें इस्तेमाल
आपने सुना होगा कि प्याज का छिलका, तेल और रस सफेद बालों को काला बनाने में बहुत काम आता है। इसमें एंजाइम कैटालेज होता है जो आइब्रो के रंग को गहरा करने में मदद कर सकता है।
सामग्री-
- प्याज के छिलके
- नारियल का तेल
- 1 छोटा चम्मच हिना पाउडर
क्या करें-
- सबसे पहले एक कढ़ाई में प्याज के छिलके डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट करें। जब तक उनका रंग काला न हो जाए तब तक रोस्ट करें।
- अब इन्हें ठंडा करके ब्लेंडर में महीन पीस लें। इसे एक कटोरी में ट्रांसफर करें और हिना पाउडर और नारियल तेल डालकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
- बस अब आइब्रो पूली या ब्रश से इसे लेकर अपनी आइब्रो में लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें।
- निर्धारित समय बाद, एक वेट पेपर टावल से इसे अच्छी तरह साफ कर लें।
- बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।
आवंला का करें इस्तेमाल
आंवला का उपयोग बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग करने से भौंहों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद मिल सकती है।
सामग्री-
- 5-6 आंवला
- एक गिलास पानी
क्या करें-
- आंवलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इन्हें एक गिलास पानी के साथ उबाल लें (फर्मेंटेड आंवला के फायदे)।
- इसके बाद गैस को बंद कर लें और फिर इस पानी को ठंडा होने दें।
- अब आइब्रो ब्रश की मदद से इसके पानी को अपने आइब्रो में लगाएं और छोड़ दें।
- अच्छे परिणाम के लिए इस उपाय को हफ्ते में 1-2 बार दोहराएं।
कॉफी का करें इस्तेमाल
माना जाता है कि कॉफी पाउडर में बालों को रंगने के गुण होते हैं। सफेद होते बालों को रंगने के लिए इसे अक्सर मेहंदी के पाउडर के साथ प्रयोग किया जाता है। यह ग्रे आईब्रो को काला बनाने में मदद करता है।
सामग्री-
- 1 कप पानी
- कॉफी पाउडर
क्या करें-
- दो चम्मच ठंडे पानी में दो चम्मच कॉफी पाउडर घोलें।
- अब इसे एक पैन में डालकर गर्म करें और एक उबाल आने तक पकाएं।
- इसके बाद आंच बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें।
- इसे आइब्रो ब्रश से अपने आइब्रो पर लगाकर छोड़ दें और 20 मिनट इंताजर करें।
- फिर एक पेपर टावल से पौंछ ले।
- अगर आपको आइब्रो के रंग को थोड़ा अलग रंग देकर निखारना है तो इसमें 1 छोटा चम्मच हिना पाउडर मिला सकती हैं।
- अच्छे परिणाम के लिए इसे 1 हफ्ते तक रोजाना लगाएं।
Recommended Video
अब आप भी बिना झिझक के ग्रे आइब्रो को काला करने के लिए इनमें से कोई भी उपाय आजमा सकती हैं। अगर उम्र बढ़ने के कारण आइब्रो सफेद हो रही हैं, तो इन्हें छिपाना एक अच्छा विकल्प है। हालांकि हमारा सुझाव है कि आप कुछ भी नया ट्राई करने से पहले पैच टेस्ट करें और अगर आपको कोई परेशानी महसूस हो तो तुंरत उस नुस्खे को अपनी लिस्ट से बाहर कर दें।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस लेक को लाइक और शेयर करके हमारा उत्साहवर्धन भी कर दें, ताकि हम आगे ऐसे ही कुछ आसान नुस्खे आपके लिए लाते रहें। अगर ब्यूटी संबंधी ऐसे अन्य लेखों में आपकी दिलचस्पी है तो पढ़ना न भूलें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik