आप भी दिन में बार-बार धोती हैं चेहरा? एक्सपर्ट्स से जानें 1 दिन में कितनी बार करें फेस वॉश

अधिकतर महिलाएं गर्मी के मौसम में पसीने और चिपचिपेपन की वजह से काफी परेशान रहती हैं और वह अपनी स्किन को सॉफ्ट और मुलायम बनाने के लिए दिन भर में कई बार चेहरे को धोती भी है। अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए एक दिन में कई बार फेस वॉश करती हैं, तो आज हम आपको इस खबर में ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि एक दिन में कितनी बार चेहरा धोना सही हो सकता है।
एक दिन में चेहरे को कितनी बार धोना सही
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी पसीने और स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम करने के लिए एक दिन में चार से पांच बार अपने चेहरे को धोती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, कि आपको कितनी बार चेहरा धोना चाहिए और किस तरीके से चेहरे को धोना सही रहेगा। आए जानते हैं इसके बारे में।

स्किन टाइप के हिसाब से देखें
अगर आप भी एक दिन में कई बार चेहरा धोती हैं, तो अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको एक दिन में एक से दो बार चेहरे को धोना चाहिए इससे ज्यादा अगर आप अपने चेहरे को धोएंगी, तो इससे स्किन निकलने की परेशानी हो सकती हैं। इसके अलावा अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको गर्मी के मौसम में कम से कम 2 से 3 बार चेहरे को धोना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Night Skin Care Routine: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस वॉश, मिलेगी Korean Glass Skin जैसी चमकती त्वचा
इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप 2 से 3 बार अपने चेहरे को धो सकती हैं। इससे आपकी स्किन खूबसूरत और सॉफ्ट बनेगी। ध्यान रहे जब भी आप अपने चेहरे को धोएं, तो माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल जरूर करें। माइल्ड फेस वॉश आपकी स्किन को सॉफ्ट और खूबसूरत बनने में मदद करेगा। अगर आपको एक या दो बार चेहरे धोने में भी परेशानी हो रही है या स्किन निकल रही है, तो आप डर्मटलॉजिस्ट की राय जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।