How To Check For Lice: घने बालों में जूं और लीख को ढूंढना होता है मुश्किल? इन तरीकों से मिनटों में करें सिर की जांच

How To Check and Treat Lice: लहराते, घने बाल... दिखने में कितने खूबसूरत लगते हैं, है ना? लेकिन जब इन्हीं घने बालों में बिन बुलाए मेहमान, यानी जूं और लीखें अपना घर बना लें, तो खूबसूरती के साथ-साथ सुकून भी काफूर हो जाता है।
घने बालों की सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि इनमें इन पैरासाइट्स को ढूंढना किसी मिशन से कम नहीं होता, मानो घने जंगल में सुई ढूंढ रहे हों! लगातार होती खुजली आपको शर्मिंदा भी करती है और चिड़चिड़ापन अलग होता है।
अगर आपके बाल घने हैं, तो भी कुछ आसान और असरदार तरीके हैं जिनसे आप मिनटों में सिर की जांच करके इन पैरासाइट्स का पता लगा सकती हैं। इस लेख में जानते हैं कैसे:
ड्राई चेकिंग करके सिर की जांच करें-
- सबसे पहले बालों को सामान्य कंघी से अच्छी तरह सुलझा लें ताकि बाल उलझे हुए न रहें।
- बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। घने बालों के लिए यह कदम बहुत जरूरी है। आप हेयर क्लिप्स का इस्तेमाल करके बाकी बालों को बांध सकती हैं।
- अब फाइन-टूथ कॉम्ब लें और एक-एक सेक्शन में स्कैल्प से शुरू करते हुए बालों के सिरों तक कंघी करें। हर स्ट्रोक के बाद कंघी को सफेद तौलिये या कागज पर झाड़ें या पोंछें।
इसे भी पढ़ें: जूं और लीख के कारण खुजली करके हो गई हैं परेशान? तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाने से एक बार में होगा सफाया
वेट कॉम्बिंग से निकालें जूं-
- बालों को हल्का गीला करें और उनमें अच्छी मात्रा में कंडीशनर लगाएं। कंडीशनर लगाने से बाल चिकने हो जाते हैं, जिससे कंघी करना आसान होता है और जूं हिलना-डुलना बंद कर देती हैं, जिससे उन्हें पकड़ना आसान हो जाता है।
- इसके बाद सामान्य कंघी से बालों को सुलझाएं और फिर छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें।
- अब फाइन-टूथ कॉम्ब (जूं वाली कंघी) लें। हर सेक्शन में स्कैल्प से कंघी करना शुरू करें और बालों के सिरे तक लाएं।
- हर बार कंघी करने के बाद, कंघी को एक सफेद टिशू पेपर या तौलिये पर पोंछ लें। कंडीशनर के साथ जूं और लीखें आसानी से टिशू पर आ जाएंगी।
विनेगर का इस्तेमाल करके निकालें जूं
- इसके लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल करें। यह एक तरीका मेरी मम्मी भी अक्सर आजमाया करती थी। विनेगर की गंध जूं को भागने में मजबूर करती है। ऐसे में कंघी पर जूं आसानी से आ जाती है।
- बालों को धोने को जब बाल हल्के गीले रहें, तो उसमें विनेगर को कॉटन पैड से स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और छोड़ दें।
- बालों को 2-4 सेक्शन में अलग-अलग करें। इसके बाद जूं वाली कंघी से स्कैल्प से लेकर सिरे तक कंघी करें।
- जूं अपने आप कंघी में निकल आएंगी।
तेल लगाकर बालों से निकालें जूं
- ऑलिव ऑयल लगाकर भी आप सिर से जूं को निकाल सकती हैं। इसके लिए आपको स्कैल्प पर तेल रातभर लगाना पड़ेगा। तेल जूं को शाफ्ट छोड़ने के लिए मजबूर करता है। कंघी करके उन्हें निकालना आसान हो जाता है।
- इसके लिए ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना कर लें। अपने स्कैल्प पर तेल लगाकर 1 मिनट मालिश करें और शावर कैप पहनकर रातभर छोड़ दें।
- अगले दिन बालों को सेक्शन में डिवाइड करके कंघी करें। नीचे सफेद तौलिया बिछा लें। आपको जूं एक-एक करके उसमें गिरती हुई दिखेंगी।
इसे भी पढ़ें: Lice From Hair: जुओं ने कर दिया है खुजली के मारे बुरा हाल तो घर में मौजूद ये चीजें आएंगी काम
जूं से बचाने के लिए बालों की देखभाल करने के टिप्स-
- गंदे बालों में जूं और लीख जल्दी और आसानी से अपना घर बना लेती हैं। इसके लिए अपने बाल हर ऑल्टरनेटिव दिन में धोने चाहिए।
- अगर आपको लग रहा है कि आपके सिर में ज्यादा खुजली हो रही है, तो बिना देर किए सिर की जांच करें।
- जूं वाली कंघी से रोजाना अपने बालों को अच्छे से काढ़ें। इससे जूं निकालना आसान होगा।
- गंदी कंघी का इस्तेमाल करने से भी स्कैल्प में बिल्डअप हो सकता है, जो जूं को पैदा करने में कारगार हो सकता है।
जूं निकालने के लिए आप भी इन ट्रिक्स को आजमाकर देखें। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबकु पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।