बीच में से टूट गई है आपकी फेवरेट महंगी लिपस्टिक? माचिस की तीली या ड्रायर से ऐसे करें नए जैसा

मेकअप वैनिटी बॉक्स में एक ऐसी लिपस्टिक जरूर होती है, जो उसकी सबसे फेवरेट और महंगी होती है, लेकिन कई बार ज्यादा प्रेशर लगने, गिरने या गर्मी के कारण वह बीच में से अचानक टूट जाती है। महंगी लिपस्टिक का इस तरह टूटना किसी बुरे सपने जैसा होता है और ज्यादातर महिलाएं इसे बेकार समझकर फेंक देती हैं, लेकिन आपको उदास होने या पैसे बर्बाद करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप अपने घर में मौजूद माचिस की तीली और हेयर ड्रायर की मदद से अपनी टूटी हुई लिपस्टिक को बिना उसकी क्वालिटी खराब किए मिनटों में पहले जैसी बिल्कुल नई और इस्तेमाल के लायक बना सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि टूटी लिपस्टिक को कैसे ठीक करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
लिपस्टिक क्यों टूटती है?
गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने से लिपस्टिक के अंदर मौजूद वैक्स और ऑयल्स हल्के पिघलने लगते हैं। ऐसे में जब हम उसे थोड़ा भी ज्यादा बाहर निकालकर होंठों पर लगाते हैं, तो वह बेस से टूट जाती है।
लिपस्टिक को बनाने में वैक्स का इस्तेमाल होता है, जो गर्मी मिलने पर तुरंत पिघल जाता है और ठंडा होने पर वापस सख्त आकार ले लेता है। माचिस की तीली या ड्रायर की हल्की हीट इसी मोम को हल्का सा मेल्ट करती है, जिससे लिपस्टिक के दोनों हिस्से आपस में एक मजबूत गोंद की तरह दोबारा चिपक जाते हैं।
इसे भी पढ़ें - लिपस्टिक लगाने से पहले करें यह एक छोटा सा काम, घंटों तक टिका रहेगा आपका फेवरेट शेड
टूटी लिपस्टिक को ठीक करने के क्या स्टेप हैं?
- सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे से धो लें और एक साफ टिशू पेपर पर लिपस्टिक के टूटे हुए टुकड़े को रखें।
- अब लिपस्टिक ट्यूब के अंदर बचे हुए निचले हिस्से को पूरी तरह ऊपर की तरफ स्क्रू करें। एक माचिस की तीली जलाएं या हेयर ड्रायर को लो-हीट पर शुरू करें।
- ट्यूब के अंदर बचे हुए हिस्से की ऊपरी सतह को महज 3 से 5 सेकंड के लिए आंच या ड्रायर की गर्म हवा दिखाएं, जिससे वहां का वैक्स हल्का सा चमकदार और पिघला हुआ दिखने लगे।
- अब तुरंत टूटे हुए टुकड़े को बहुत ही हल्के हाथों से उस पिघले हुए बेस के ऊपर बिल्कुल सीधा रख दें। इसे हल्के से नीचे की तरफ दबाएं ताकि दोनों हिस्से लॉक हो जाएं।
- माचिस की तीली या ड्रायर की मदद से जोड़ वाले हिस्से के किनारों को बाहर से हल्की सी हीट दें और एक साफ टूथपिक या उंगली से किनारों को दबाकर एक समान कर लें।
- अब लिपस्टिक को वापस नीचे की तरफ घुमाकर ट्यूब के अंदर बंद करें और ढक्कन लगाकर इसे कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। आपकी लिपस्टिक इस्तेमाल के लिए दोबारा तैयार है।
इसे भी पढ़ें - बिना पेंसिल के भी Eyebrow दिखेंगी घनी और डार्क, जानें आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।