महंगे ट्रीटमेंट से नहीं बिना पैसे खर्च किए कम हो सकते हैं चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयां, घर पर बनाएं यह देसी फेस मास्क

अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों, झाइयों और पिंपल्स के निशान से परेशान हैं, लाख कोशिशों के बाद भी आपके चेहरे का ग्लो कहीं खो सा गया है, तो घर पर आसानी से बनने वाला यह नेचुरल और सस्ता फेस मास्क आपकी मदद कर सकता है।
image

बेदाग और खूबसूरत चेहरा हर महिला की ख्वाहिश होती है और अक्सर इसके लिए महिलाएं पार्लर का रूख करती हैं और महंगे ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं। लेकिन, ये ट्रीटमेंट न केवल बजट पर असर डालते हैं, बल्कि इससे साइड-इफेक्ट भी हो सकते हैं। कई बार इन ट्रीटमेंट्स में खर्चा भी हो जाता है और मनचाहा रिजल्ट भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको देसी नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। इन देसी नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी नेचुरल होती हैं और इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता है। हालांकि, इन होम रेमेडीज को भी आपको अपनी स्किन टाइप और एक्सपर्ट की सलाह के बिना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप मुहांसों के निशान, झाइयों और दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो इसे कम करने के लिए इस देसी फेस मास्क की मदद लें। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

चेहरे को बेदाग बनाने और निखार लाने में मदद कर सकता है यह मास्क

homemade mask to control acne marks and pigmentation

  • टमाटर में विटामिन-सी और लाइकोपीन होता है। यह मुहांसों के निशान और झाइयों को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, स्किन को हेल्दी बनाता है।
  • टमाटर, चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है। इससे मुहांसे निकलना कम हो सकता है और एक्ने मार्क्स भी दूर होते हैं। टमाटर का रस, दाग-धब्बों को साफ करने और स्किन पर निखार लाने में मदद करता है।
  • खासकर, यह ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है और एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद करता है। टमाटर में मौजूद विटामिन-सी, स्किन इंफेक्शन्स को कम करता है और इंफ्लेमेशन कम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज, दाग-धब्बों को कम करती हैं।
  • बेसन, त्वचा को साफ करता है और चेहरे की रंगत को निखारता है। यह मुहांसों के निशान को कम करने में मदद करता है।
  • इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह स्किन हेल्थ के लिए अच्छी है और दाग-धब्बों को कम करती है।

यह भी पढ़ें-चेहरे पर चाहिए चांद सा निखार, घर पर बनाएं नानी मां का यह सालों पुराना उबटन


झाइयों और मुहांसों के निशान कम करने के लिए आजमाएं यह देसी नुस्खा

tomato juice for health


सामग्री

  • टमाटर- 1 बड़ा मैश किया हुआ
  • बेसन- 1 टेबलस्पून
  • हल्दी- 1 चुटकी

विधि

  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।
  • यह मास्क मुहांसों के निशान और झाइयों को कम करने में मदद कर सकता है।
  • खासकर, ऑयली स्किन वालों के लिए यह मास्क बेहद फायदेमंद है।

नोट -किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।यह भी पढ़ें- मुहांसों के निशान और झाइयां होंगी कम, एक्सपर्ट के बताए इस फेस मास्क की लें मदद

मुहांसों के निशान और झाइयों को कम करने के लिए, आप इस नुस्खे को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह नुस्खा पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP