herzindagi
image

घर पर तैयार करें आंवले से बना ये खास टोनर, बस मिलानी होगी ये चीज

अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाली दिक्कतों से परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।  आप ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से घर पर रहकर आंवले की मदद से खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-04-01, 16:45 IST

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए हर महिला कई प्रयास करती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जो अपने चेहरे पर हो रही इरिटेशन, पिम्पल्स और रैशेज जैसी परेशानियों को कम करने के लिए बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर आप कई कोशिशों के बाद भी अपने चेहरे से परेशानियों को कम नहीं कर पा रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया ये उपाय कर सकती हैं। आइए जानते हैं उस उपाय के बारे में।  

चेहरे के लिए आंवले का इस्तेमाल

1 - 2025-04-01T162958.598

चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाने की चाह में कई महिलाएं घरेलु उपाय करती हैं। इसी चाह में कुछ महिलाएं चेहरे पर फल और सब्जियों से फेस पैक बनाकर उसका इस्तेमाल करती हैं, ताकि उनकी स्किन साफ और सुन्दर दिखें। अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाली समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर अपने चेहरे को साफ बना सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा ने बताया कि अगर आप भी पानी स्किन को लेकर काफी परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।  आप चेहरे पर होने वाली परेशानी से बचने के लिए अपने चेहरे पर आंवले से बना टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। आपको इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। 

सामग्री -

1. आंवला जूस

2. गुलाब जल

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ग्लिसरीन की मदद से बनाएं टोनर, दमकती रहेगी आपकी स्किन

यह विडियो भी देखें

टोनर बनाने का तरीका

2 - 2025-04-01T162957.133

आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए घर पर ही टोनर बना सकती हैं।  इसे बनाने के लिए आप आंवले को लेकर अच्छी तरह धो लें। इसके बाद उसे सूखा कर उसके टुकड़े कर लें। अब इन टुकड़ों को आप मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीस लें और फिर छान लें। अब इसके पानी को अलग कर लें। इस पानी में आप गुलाब जल मिला सकती हैं।  इसके बाद आप इस टोनर को ढाक कर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। 

थोड़ी देर के बाद आप इसे बहार निकाल कर अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस टोनर को आप दिन में 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे से परेशानी कम हो सकती हैं साथ ही अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसका इस्तेमाल कर आप गर्मी के मौसम में स्किन को हाइड्रेट भी रख सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का चेहरे के लिए इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि कुछ लड़कियों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें: विंटर में स्किन टोनर को करेंगे स्किप, तो होंगे ये नुकसान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।