Homemade Scrub For Legs: पैरों को सॉफ्ट और क्लीन रखने के लिए घर पर नैचुरल स्क्रब, जानें तरीका
-1773147582610.png)
Homemade Scrub For Legs: गर्मियों में लड़कियों को ड्रेस और शॉट्स पहनने सबसे पसंद होते हैं। इसी वजह से वो अक्सर अपने लिए ऐसे ही डिजाइन के कपड़ों को सर्च करती हैं, जिसे पहनने के बाद वो कम्फर्टेबल फील कर सके, लेकिन इसकी वजह से हमारे पैरों की सुंदरता कहीं गायब हो जाती है। पैरों में टैनिंग के निशान और रुखापन सबसे ज्यादा दिखाई देता है, जिसकी वजह से हमें पार्लर जाकर पैडिक्योर और वैक्स करवानी पड़ती है, ताकि टैनिंग कम हो सके। ऐसे में आप घर पर नेचुरल स्क्रब को बनाएं, जिससे आपके पैर मुलायम और क्लीन नजर आएंगे। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
नेचुरल स्क्रब बनाने के लिए सामग्री
- ब्राउन शुगर- 2 चम्मच
- नारियल तेल- 1 चम्मच
नेचुरल स्क्रब बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में ब्राउन शुगर डालनी है।
- इसमें आपको नारियल तेल सही मात्रा में मिक्स करना है।
- इस बात का ध्यान रखें कि इसकी मात्रा ज्यादा न हो।
- फिर आपको इन दोनों चीजों को अपने पैरों में अप्लाई करना है।
स्क्रब को पैरों में कैसे करें अप्लाई?
- इसके लिए पैरों को पानी से साफ करें।
- फिर इसे स्क्रब को पैरों में लगाकर हल्के हाथों से रब करें।
- इसके बाद आप पानी से पैरों को साफ कर लें।
- इससे आपके पैर साफ होंगे और मुलायम नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में करें ये काम, चेहरे पर नहीं होगी की प्रॉब्लम
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप पैरों में स्क्रब का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इससे पहले पैरों में वैक्सिंग जरूर कर लें।
- स्क्रब को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि स्किन पर किसी तरह की कोई प्रॉब्लम न हो।
- अगर आपको पैरों में दाने या एलर्जी हो रही है, तो पहले उसे सही होने दें। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल करें।
इन 2 चीजों को मिक्स करके आप पैरों के लिए स्क्रब बना सकती हैं। स्क्रब बनने के बाद आपके पैर पहले ज्यादा अच्छे नजर आएंगे। बस आपको इसे सही तरीके से अप्लाई करना होगा। साथ ही इसे लगाने से आपके पैरों की टैनिंग भी कम हो जाएगी। इसे आप कभी भी बनाकर तुरंत अप्लाई कर सकती हैं। इसे ज्यादा समय के लिए स्टोर करके न रखें। ऐसा इसलिए ये तुरंत बनाकर लगाया जाता है, तभी इसका असर नजर आता है।
-1773147831092.png)
यह भी पढ़ें- पैरों की टैनिंग दूर करने के लिए घर बैठे करें पेडिक्योर
नोट: पैरों की स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।