Banana Hair Pack: बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए घर पर बनाएं केला हेयर पैक, जानें तरीका

Hair Pack: बाल सिल्की और शाइनी हम सभी चाहते हैं। लेकिन कई बार मौसम बदलने की वजह से हम सभी तरीके से बालों की केयर नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से वो ड्राई दिखने लगते हैं। साथ ही, इसमें पोषण भी कम हो जाता है। ऐसा में हम अक्सर बालों में बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे भी कोई असर नहीं दिखाई देता है। इससे बेहतर है कि आप केले से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों में शाइन भी आएगी। साथ ही, चमक भी लंबे समय तक बरकरार रहेगी।
हेयर पैक बनाने के लिए सामग्री (Hair Pack Ingrident)

- पका हुआ केला- 2
- शहद- 1 चम्मच
- नारियल का तेल- 1 चम्मच
- दही-1 चम्मच
हेयर पैक बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक कटोरी लेनी है।
- इसमें केले को मैश करके डालना है।
- अब इसमें शहद, नारियल तेल को मिक्स करना है।
- फिर इसमें दही को मिक्स करना है।
- अब इसका एक पेस्ट तैयार करना है। इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: Long Hair: सब पूछेंगे आपके लंबे-घने बालों का राज, इन 3 तेलों को मिलाकर करें मसाज
इस तरह लगाएं हेयर पैक

- इसे लगाने के लिए सबसे पहले आपको इस पेस्ट को ब्रश में लेना है।
- फिर अच्छे से स्कैल्प में लगाना है।
- इसके बाद बालों में मसाज करनी है।
- इस पैक को कम से कम 20 मिनट तक बालों में लगा रहने देना है।
- इसके बाद बालों को शैंपू से साफ कर लेना है।
- बालों को इसके बाद ड्रायर से साफ न करें। बल्कि नेचुरली तरीके से बालों को ड्राई होने दें।
हेयर पैक के फायदे
- बालों में हेयर पैक लगाने से बालों को पोषण मिलता है।
- हेयर पैक बालों के लिए अच्छा होता है। इससे बाल सिल्की बने रहते हैं।
- बालों में हेयर पैक का इस्तेमाल आप महीने में 2 से 3 बार करेंगी, तो बालों में बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- घर पर बने हेयर पैक के बाद आपको बाजार के पैक को लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसे भी पढ़ें: रात को बालों में तेल लगाने के क्या फायदे क्या हैं? जानिए
बालों में हेयर पैक जरूर लगाएं। लेकिन अगर आपको बालों में कोई और परेशानी है, तो इसके लिए आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इससे आप सही समय पर इसे इस्तेमाल कर पाएंगी। साथ ही, आपको अन्य प्रॉब्लम नहीं होगी।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।