Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:39 AM IST

Long Hair: बालों को लंबा करने के लिए लगाएं ये होममेड तेल, जानें फायदे

Hair Growth: लंबे बाल पसंद है, तो इसके लिए आप घरेलू तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। इसे बनाना आसान है।
Updated:- 2024-07-22, 19:55 IST
oil for long hair naturally

Hair Growth Oil: लंबे बाल हम सभी को पसंद होते हैं। अगर बाल घने और लंबे होते हैं, तो इसमें अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल बनाने में दिक्कत नहीं होती है। वहीं बालों को देखकर हर कोई तारीफ करता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप अपने बालों की सही तरीके से केयर करें। आप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करके घर के तेल का इस्तेमाल करें। यह घर में रखी चीजों से तैयार किया जाता है। साथ ही, इसे कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चलिए आपको भी बताते हैं लंबे बालों के तेल को बनाने का तरीका।

लंबे बालों में लगाने के लिए सामग्री

Oil for hair massage

  • लहसून- 3 से 4 कलियां
  • काले तील- 1 चम्मच
  • मेथी दाना- 1 चम्मच
  • नारियल का तेल- 2 चम्मच

लंबे बालों के लिए ऐसे बनाएं तेल 

  • आप अपने बालों में तेल लगाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटे पैन में काले तिल डालें। 
  • अब इसमें मेथी दाना को मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें लहसून की कलियां डालकर नारियल तेल को मिक्स करें। 
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे से पकाएं। जबतक लहसून सुनहरा न हो जाए। 
  • फिर इसे छानकर एक एयर टाइट कंटेनर में रखें। 

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से चाहिए मुक्ति तो इन हेयर ऑयल से करें स्कैल्प मसाज

इस तरह अप्लाई करें तेल

Hair oil massage ()

  • अपने बालों में तेल लगाने के लिए पहले आपको बालों को अच्छे से कॉम्ब करना है। 
  • इसके बाद अपने बालों की स्कैल्प में तेल से मसाज करनी है। 
  • फिर इसे 30 मिनट के लिए लगाएं।
  • इसके बाद शैंपू से बालों को साफ करें। 
  • इससे आपके बाल जल्दी लंबे हो जाएंगे। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • तेल लगाने के बाद बालों को खुला न छोड़े। 
  • बालों में तेल लगाने से पहले बालों को कॉम्ब जरूर करें। 
  • अगर डैंड्रफ की समस्या है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप बालों में तेल न लगाएं। 
  • इस तेल को 30 दिन से ज्यादा स्टोर करके न रखें।

बालों में तेल लगाने से लंबे और घने नजर आएंगे। साथ ही, आपके बाल काले भी नजर आएंगे। लेकिन इसके लिए आपको सही हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना होगा। तभी आपके बाल हेल्दी रहेंगे।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: बालों में तेल लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।