बदलता मौसम हो या लाइफस्टाइल इन सभी चीजों का असर चेहरे पर बहुत जल्दी नजर आने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी वजह से चेहरे पर डार्कनेस या दाग-धब्बे दिखाई देते हैं। ऐसे में हम अक्सर महीने में 1 बार पार्लर जरूर जाते हैं। साथ ही, महंगे प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाते हैं। इससे कुछ समय के लिए ऑयल कम हो जाता है। लेकिन पूरी तरह से हटता नहीं है। ऐसे में जरुरत है कि आप एक्सपर्ट सलाह लेकर घर की चीजों का इस्तेमाल करें। डॉक्टर स्वाति जो कि एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं उन्होंने फेस पैक बनाने और अप्लाई करने के तरीके को शेयर किया है। जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किन फेस पैक को आप ऑयली चेहरे पर लगा सकती हैं।
पपीता और गुलाब जल का फेस पैक
पपीता चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है। इसे लगाने से चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल कम हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पपीते में एंजाइम होते हैं जो त्वचा तो एक्सफोलिएट करते हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल गुलाब जल के साथ कर सकती हैं।
इस तरह बनाएं फेस पैक
- इसके लिए आपको एक पका हुआ पपीता लेना है। इसे आपको अच्छे से कटोरी में मैश करना है।
- फिर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करना है।
- इसके इन दोनों चीजों को अपने चेहरे पर लगाना है।
- इसे 15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
- फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
- इसे लगाने से चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल कम हो जाएगा। साथ ही, बाजार के प्रोडक्ट को इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।
मुल्तानी मिट्टी, चंदन और गुलाब जल फेस पैक
आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी, चंदन और गुलाब जल का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल कम करता है। आपको पोर्स को लॉक करता है। साथ ही, चेहरे को साफ करना है।
इसे भी पढ़ें: सेंसिटिव और ऑयली स्किन के लिए बेस्ट हैं ये होममेड फेस पैक, जानिए तैयार करने का तरीका
इस तरह करें फेस पैक का इस्तेमाल
- इसके लिए आपको 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को एक कटोरी में लेना है।
- इसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर को लेना है।
- फिर इसमें गुलाबजल को मिक्स करें।
- इसके बाद चेहरे को साफ करके इस फेस पैक को लगाएं।
- 15 मिनट इसे सूखने दें।
- इसके बाद चेहरे को पानी से गीला करें रब करें और इसे साफ करें।
- फिर चेहरे पर आइस लगाएं।
- इस फेस पैक को लगाने से चेहरा साफ हो जाएगा।
इन फेस पैक को आप अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसे लगाने से आपका चेहरा साफ नजर आएगा। साथ ही, एक्स्ट्रा ऑयल भी चेहरे पर से कम हो जाएगा। इसे आप हफ्ते में 1 बार भी लगा सकते हैं। किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम है तो एक्सपर्ट सलाह के बाद इन्हें ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें: टैनिंग को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 3 हर्बल एंटी-टैन फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरुर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों