महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, 35 के बाद इस Homemade Night Cream से पाएं नेचुरल यंग लुक

Anti Aging Skin Care Treatment: 35 की उम्र हर महिला के लिए बहुत ही क्रूशियल होती है। इस उम्र में हार्मोनल बदलाव के कारण सबसे ज्यादा त्वचा ही प्रभावित होती है। इस उम्र में कई महिलाएं चेहरे पर एजिंग स्पॉट्स, झुर्रियां और लटकती हुई स्किन से परेशान हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि त्वचा की एक्सट्रा केयर की जाए। बाजार में आपको बहुत सारी क्रीम और ट्रीटमेंट मिल जाएंगे, जो त्वचा को हमेशा जवां-जवां बनाए रखने का दावा करते हैं। हालांकि, कुछ प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट वाकई आपको उम्र से कम दिखा सकते हैं और त्वचा को यूथफुल भी बना सकते हैं, मगर यह महंगे होते हैं और इनका असर भी स्थाई नहीं होता है।
वहीं दूसरी तरफ प्राकृति ने हमारी त्वचा के लिए कुछ चीजें उपहार में दी हैं। यह चीजें हमें हमारी रसोई में ही आराम से मिल जाती हैं। इनसे आप होममेड नाइट क्रीम बना सकती हैं। यह नाइट क्रीम आपकी त्वचा पर नजर आ रही उम्र की रेखाओं के उभरने पर लगाम कसती है। इस क्रीम की जानकारी हमें सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एंव ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ दी है। वह कहती हैं, " हार्मोनल बदलाव के कारण 35 प्लस महिलाओं की स्किन डैमेज हो जाती है। डैमेज स्किन को ठीक करने का सबसे अच्छा वक्त रात का समय होता है। इस वक्त स्किन सेल्स डैमेज स्किन को रिपेयर करते हैं और एजिंग की संभावनाओं को कम करते हैं। इस वक्त अगर एक अच्छी नाइट क्रीम लगाई जाए, जो कोलेजन को बूस्ट करें और स्किन सेल्स को उनका काम करने में मदद करे, तो आपकी त्वचा यूथफुल नजर आने लग जाती है।"
पूनम इस क्रीम को बनाने की सामग्री और विधि भी बताती है, जो बहुत ही आसानी से आपके किचन में ही मिल जाएगी और इसे बनाना भी आसान है।
नाइट क्रीम बनाने की सामग्री
इस क्रीम को बनाने के लिए आपको बहुत ही बेसिक और असरदार चीजों की जरूरत होगी-
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच नारियल का दूध
- 5 बूंद नींबू का रस
- 5 बूंद रोज मैरी एसेंशियल ऑयल
नाइट क्रीम बनाने की विधि
इस क्रीम को बनाना जितना आसान है, उतना ही असरदार भी है। चलिए इसे बनाने की विधि आपको बताते हैं-
- सबसे पहले एक साफ और सूखा बाउल लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल डालें। ध्यान रखें कि अगर आप फ्रेश एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे अच्छे से छान लें ताकि उसमें कोई गंदगी या पीला हिस्सा न रहे।
- अब इसमें 1 छोटा चम्मच नारियल का दूध डालें। नारियल का दूध डालने के बाद इसे धीरे-धीरे मिलाना शुरू करें। आप चाहें तो एक छोटे चम्मच या व्हिस्क का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि दोनों चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
- इसके बाद इसमें 5 बूंद नींबू का रस डालें। नींबू का रस ज्यादा मात्रा में न डालें, क्योंकि यह स्किन पर तेज असर कर सकता है।
- अब आखिरी स्टेप में 5 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल डालें। यह आपकी क्रीम को एक अच्छा फ्रेगरेंस देने के साथ-साथ स्किन रिपेयर का काम भी करेगा।
- अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें, जब तक कि एक स्मूद और क्रीमी टेक्सचर तैयार न हो जाए। आपकी होममेड नाइट क्रीम तैयार है।
- इस क्रीम को आप 10 दिन तक एक कांच की शीशी में स्टोर करके रख सकती हैं और रोज रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Homemade Night Cream: इन चीजों से मिलकर बनाएं होममेड नाइट क्रीम, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग स्किन
आप इसे एक छोटे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकती हैं और रात को सोने से पहले अपने चेहरे को साफ करके हल्के हाथों से इस क्रीम को लगाएं। नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी, दाग-धब्बे हल्के होंगे और स्किन नेचुरली ग्लो करने लगेगी।
नाइट क्रीम लगाने के फायदे
इस नाइट क्रीम में मिले सभी इंग्रीडिएंट्स त्वचा के लिए हर लिहाज से फायदेमंद हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट और ठंडक देने का काम करता है। नारियल का दूध स्किन को डीप मॉइस्चर देता है, वहीं नींबू का रस त्वचा को साफ और ब्राइट बनाने में मदद करता है। रोजमेरी ऑयल स्किन को रिपेयर करके उसे हेल्दी बनाता है। इस तरह से यह नाइट क्रीम त्वचा को एजिंग से बचाती है और आपको यूथफुल दिखाती है।
नाइट क्रीम को लगाने की विधि
पूनम बताती हैं कि नाइट क्रीम तभी असर दिखाती है जब आप उसे सही तरीके से लगाती हैं-
- सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि दिनभर की धूल, गंदगी और ऑयल पूरी तरह हट जाए। इसके बाद चेहरे को तौलिए से हल्के-हल्के थपथपाकर सुखाएं, रगड़ें नहीं।
- अब उंगलियों पर थोड़ी सी नाइट क्रीम लें। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मात्रा लेने की जरूरत नहीं होती, थोड़ी सी क्रीम ही पूरे चेहरे के लिए काफी होती है। क्रीम को चेहरे पर डॉट-डॉट करके लगाएं।
- इसके बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। मसाज हमेशा नीचे से ऊपर की दिशा में करें, इससे स्किन टाइट और हेल्दी बनी रहती है। आंखों के आसपास बहुत हल्के हाथ से क्रीम लगाएं, क्योंकि वहां की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है।
- क्रीम लगाने के बाद उसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि स्किन उसे अच्छी तरह एब्जॉर्ब कर सके। रोजाना सोने से पहले इस रूटीन को अपनाने से आपकी त्वचा सुबह सॉफ्ट, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।
यह भी पढ़ें- Face Night Cream for Dry Skin: सर्दियों में लगाएं यह नाइट होममेड क्रीम, सुबह तक Skin रहेगी मुलायम
नोट- यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है या फिर त्वचा पर कोई इनफेक्शन है, तो पहले आपको किसी स्किन एक्स्पर्ट से मिलकर सलाह लेनी है। इसके बाद ही आपको इस क्रीम का इस्तेमाल करना है।
तो फिर देर किस बात की आज ही इस नाइट क्रीम को घर तैयार करें। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या यह होममेड नाइट क्रीम सभी स्किन टाइप के लिए सही है?
- यह क्रीम सामान्य और ड्राई स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। ऑयली या सेंसिटिव स्किन वालों को पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
- क्या इससे झुर्रियां सच में कम होती हैं?
- यह क्रीम स्किन को हाइड्रेट और रिपेयर करती है, जिससे धीरे-धीरे झुर्रियां हल्की पड़ सकती हैं और स्किन स्मूद दिखने लगती है।
- क्या 35 से कम उम्र की महिलाएं भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं?
- हाँ, लेकिन यह खासतौर पर 35+ उम्र की स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, जहां एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है।
- क्या इससे झुर्रियां सच में कम होती हैं?
- यह क्रीम स्किन को हाइड्रेट और रिपेयर करती है, जिससे धीरे-धीरे झुर्रियां हल्की पड़ सकती हैं और स्किन स्मूद दिखने लगती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।