Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

Long Hair Tips: टूटते बालों से छुटकारा द‍िलाएंगे ये 3 ग्रीन इंग्रीडिएंट्स, रातों-रात दिखेगा असर

Tips For Strong Hair: आजकल बालों का झड़ना, टूटना, डैंड्रफ और कम हेयर ग्रोथ बहुत आम समस्या बन गई है। गलत लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, केमिकल प्रोडक्ट्स और पोषण की कमी से ये सारी समस्‍याएं ज्‍यादा देखने को म‍िल रही हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीकों से बालों को मजबूत करना चाहती हैं तो ये घरेलू नुस्‍खे अपना सकती हैं।
Updated:- 2026-01-15, 16:09 IST
hair care tips

Home Remedies For Long Haie सर्दियों में हमारी सेहत को एक्‍स्‍ट्रा केयर की जरूरत होती है। वहीं बालों से भी जुड़ी समस्‍याएं बढ़ जाती हैं। धूल, प्रदूषण, ठंडी हवाएं और नमी की कमी के चलते बाल फ्रीजी हो जाते हैं। कई लोगों के बाल तो टूटने लगते हैं और कुछ लोगों को डैंड्रफ की समस्‍या हो जाती है। ऐसे में जरूरी है क‍ि हम ऐसी चीजों को हेयर केयर में शाम‍िल करें ज‍िससे कोई साइड इफेक्‍ट्स न हो।

अगर आप भी बिना साइड इफेक्ट के अपने बालों को मजबूत, घना और लंबा बनाना चाहती हैं, तो आपके घर में मौजूद कुछ ग्रीन इंग्रीडिएंट्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं। लखनऊ में Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्‍यूटी एंड हेयर एक्‍सपर्ट अमरीश कौर इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रही हैं। आइए जानते हैं-

long hair

एलोवेरा (Aloe Vera For Hair Care)

एलोवेरा एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी घरों में आसानी से म‍िल जाती है। हर कोई इसका इस्‍तेमान स्‍क‍िन केयर के ल‍िए करता है, लेक‍िन आप बालों को मजबूत बनाने के ल‍िए भी एलोवेरा का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। अगर आपके बाल बहुत ज्‍यादा ड्राई हो जाते हैं, जल्दी टूटते हैं या कंघी करते वक्त बहुत झड़ते हैं, तो फ्रेश एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर आधे घंटे के ल‍िए लगाएं और बाद में शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में दो बार इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैम्पू में इस चीज को मिलाकर करें हेयर वॉश, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती

aloe vera for hair growth

नीम की पत्तियां (Neem Leaves For Strong Hair)

अगर आपकी स्कैल्प में बहुत ज्‍यादा खुजली रहती है, डैंड्रफ बहुत ज्यादा हाे गया है या बाल कमजोर होकर टूटने लगे हैं, तो नीम की पत्तियां बहुत काम आती हैं। दरअसल, नीम में मौजूद नेचुरल गुण स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं। नीम की पत्तियों का इस्‍तेमाल करने के ल‍िए इसे पीसकर पेस्ट बना लें और स्कैल्प पर लगा लें। आधे घंटे बाद बाल धो लें। इससे स्कैल्प हेल्दी रहती है और बाल जड़ से मजबूत बनते हैं।

neem leaves for hair growth

आंवला (How to Use Amla For Long Hair)

आंवला सर्दियों में आसानी से म‍िल जाता है। ये बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए जाना जाता है। आंवले का इस्‍तेमाल करने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं। साथ ही आपके बाल समय से पहले सफेद नहीं होते ह‍ैं। आप आंवला पाउडर को पानी या दही में मिलाकर हेयर पैक बना सकती हैं। इसके अलावा आंवला, रीठा और शिकाकाई से बाल धोना भी एक अच्छा ऑप्‍शन है। अगर आप इसका न‍ियम‍ित रूप से इस्‍तेमाल करती हैं तो बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है।

यह भी पढ़ें- Sugar Lip Scrub: फटे होंठों के ल‍िए 2 मिनट में घर पर बनाएं शुगर स्‍क्रब, रातों-रात गुलाबी हो जाएंगे होंठ

 amla for hair growth

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • न‍ियम‍ित रूप से इन चीजों का इस्‍तेमाल करें।
  • इन इंग्रीडिएंट्स के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • खानपान पर भी ध्‍यान दें।
  • केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल न करें।

तो अगर आप भी बालाें को जड़ों से मजबूत, घना और काला बनाना चाहती हैं तो इन तीन हरी चीजों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।