Shiny Hair : बालों को चमकदार बनाने के लिए घर में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल शाइनी नजर आए और इसके लिए हमें बालों को जड़ से हेल्दी बनाना बेहद जरूरी होता है। हालांकि आपको मार्केट में हेयर केयर के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स को बनाने में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि ये केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स आपके बालों को और भी ज्यादा डैमेज कर सकते हैं।
वहीं क्या आप जानती हैं कि आप घर में मौजूद चीजों से अपने बालों को सही रूप में पोषण दे सकती हैं और शाइनी बना सकती हैं?
अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा हेयर मास्क जो घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से बनाया गया है। साथ ही बताएंगे कैसे यह हेयर मास्क आपके बालों के लिए फायदेमंद है। तो आइये जानते हैं हेयर मास्क को बनाने का तरीका।
आवश्यक सामग्री
- एलोवेरा
- दही
इसे भी पढ़ें : बाल हो सकते हैं सीधे, इस तरह करें शहद का इस्तेमाल
दही के फायदे
- बालों की ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है।
- साथ ही फ्रीजी और डैमेज बालों के लिए दही बेहद फायदेमंद होती है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड मौजूद होता है।
- इसके अलावा दही स्कैल्प को भी डीप क्लीन करने का काम करती है।
एलोवेरा के फायदे
- एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को पोषण देने में मदद करते हैं।
- यह स्कैल्प के रूखेपन को कम करने में मदद करता है।
- बालों और स्कैल्प को डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : इन फलों की मदद से अपने बालों का रखें ख्याल
कैसे करें इस्तेमाल?

- बालों को स्मूद और शाइनी बनाने के लिए एक बाउल में एलोवेरा की पत्तियों को काटकर उसमें से जेल को निकाल लें।
- इसके बाद आप इसमें करीब 2 से 4 चम्मच दही की डालें।
- इन दोनों इन्ग्रेडिएन्ट्स को अच्छी तरह से मिला लें।
- ऐसा करने के बाद आप इस हेयर मास्क को अपने बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में अच्छी तरह से लगाएं।
- इसे लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस मास्क को आप करीब 15 से 20 मिनट तक अपने स्कैल्प और बालों की लेंथ में लगा रहने दें।
- इसके बाद आप अपने बालों को साफ पानी की मदद से धो लें और शैम्पू व कंडीशनर कर सकती हैं।
अगर आपको घर में मौजूद इन चीजों की मदद से बालों को शाइनी बनाने के लिए हेयर मास्क पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।