herzindagi
homemade hair mask for frizzy

Hair Care Tips: फ्रिजी बालों को सिल्की बनाने के लिए लगाएं ये हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें फायदे

फ्रिजी हेयर की वजह से हम अक्सर कोई हेयर स्टाइल सही से नहीं बना पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही घरेलू नुस्खों को ट्राई करें और हेयर को सिल्की शाइनी बनाएं।
Editorial
Updated:- 2024-04-03, 18:00 IST

सिल्की और शाइनी बाल हर किसी को पसंद होते हैं। इसलिए अक्सर हम अलग-अलग तरीकों को ट्राई करते हैं, ताकि बाल हेल्दी नजर आएं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि यह मौसम बदलने की वजह से फ्रिजी दिखने लगते हैं। ऐसे में हम न ही कोई हेयरस्टाइल सही तरीके से बना पाते हैं और न ही बालों को ओपन कर पाते हैं। लेकिन अगर आप नहीं चाहती कि आपके बालों में ऐसा कोई दिक्कत हो तो इसके लिए आप डॉक्टर सलोनी वोहरा के बताए गए तरीके को ट्राई करें। इससे बाल सिल्की और लंबे नजर आएंगे।

केला और दही का करें इस्तेमाल (Banana And Curd Mask)

Frizzy hair care

अगर आपको बालों को सिल्की और शाइनी बनाना है तो इसके लिए आप पके हुए केला और दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बाल हेल्दी रहते हैं। साथ ही फ्रीजी नजर नहीं आते हैं।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में पका हुआ केला मैश करना है।
  • इसके बाद इसमें 1 चम्मच दही को मिक्स करना है।
  • जब आप इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, तो इसे बालों के पार्टिशन करने के बाद लगाना है और अच्छे से बालों में मसाज करनी है।
  • फिर इसे अपने बालों में 20 से 30 मिनट के लिए लगे रहने देना है।
  • इसके बाद बालों को शैंपू से साफ कर लेना है। 
  • इससे आपके फ्रिजी बाल सिल्की और शाइनी नजर आएंगे।

पपीता और शहद हेयर मास्क (Papaya And Honey Hair mask)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Saloni Vora-Gala (@dr_salonivora)

पका हुआ पपीता और शहद का इस्तेमाल  भी आप फ्रिजी हेयर के लिए कर सकती हैं। एक्सपर्ट भी इस मास्क को इस्तेमाल करने की सलाह देता है। इससे बालों में शाइन आती है। साथ ही वो सिल्की लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: फ्रिजी, ड्राई और डैमेज बालों को सही करने के लिए घर पर बनाएं ये हेयर मास्क, बाल हो जाएंगे शाइनी 

यह विडियो भी देखें

इस तरह करें इस्तेमाल

  • बाल अगर ज्यादा फ्रिजी हो गए हैं। इसके लिए आपको एक पका हुआ पपीता लेना है। 
  • अब इसे अच्छे से पीस लेना है। 
  • इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
  • फिर इस मास्क को अपने बालों में लगाना है और हल्के हाथों से मसाज करनी है।
  • इसके बाद आपको शैंपू से बालों को साफ कर लेना है। 
  • इसे लगाने से आपके बाल सिल्की भी रहेंगे और एक अलग सी शाइन भी बालों में नजर आएगी। 

एक्सपर्ट के बताए गए इन हेयर मास्क को लगाएंगी तो बाल हेल्दी और शाइनी नजर आएंगे। साथ ही आपको पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

नोट: एक्सपर्ट की सलाह लिए बिना किसी चीज का न करें इस्तेमाल। 

इसे भी पढ़ें: बार-बार फ्रिजी हो रहे बालों को संवारने के ये टिप्स आएंगे काम

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।