झाड़ू जैसे बाल भी हो जाएंगे सिल्की, आजमाएं यह सीक्रेट वॉटर रेसिपी

कई महिलाओं को लगता है कि हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर के इस्तेमाल से बाल ड्राई और डैमेज हो जाते हैं। लेकिन सच यह है कि यदि आप बालों की सही केयर करती हैं, तो कभी-कभार हीट स्टाइलिंग से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। असली समस्या तब शुरू होती है जब बालों को पर्याप्त पोषण, नमी और सुरक्षा नहीं मिलती। अगर आपके बाल ड्राई, फ्रिजी, बेजान या कमजोर हो रहे हैं, तो इस आर्टिकल में बताया आसान हेयर केयर रूटीन आपके काम आ सकता है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे हर्बल हेयर वॉटर के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर झाड़ू जैसे बालों को सिल्की बना सकती हैं।

हर्बल हेयर वॉटर की सामग्री
- चाय पत्ती- 1 बड़ा चम्मच
- मेथी दाना- 1 बड़ा चम्मच
- रोजमेरी की पत्तियां- 1 बड़ा चम्मच
- अदरक का टुकड़ा (कूटा हुआ)- 1 इंच
- पानी- 2 कप
हर्बल हेयर वॉटर की विधि
- सभी चीजों को पानी में डालकर उबाल लें।
- जब पानी आधा रह जाए तब गैस बंद कर दें।
- इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
- फिर इसे छानकर एक साफ बोतल में भर लें।
- इसे फ्रिज में 7 से 10 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
हर्बल हेयर वॉटर का इस्तेमाल कैसे करें?
- अपने शैंपू में थोड़ा-सा हर्बल वॉटर मिलाएं या शैंपू करने से थोड़ी देर पहले इस वॉटर से बालों में स्प्रे करें।
- फिर बालों को धोएं।
- शैंपू के बाद हमेशा कंडीशनर का इस्तेमाल करें ताकि बालों में नमी बनी रहे और फ्रिजीनेस कम हो।
हर्बल हेयर वॉटर में मौजूद चीजों के फायदे
- चाय पत्ती- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और टैनिन्स पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। चाय पत्ती ड्राई और डैमेज बालों को सॉफ्ट बनाती है।
- मेथी दाना- मेथी दाना प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होता है। यह बालों की जड़ों को पोषण देने, हेयर फॉल कम करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- रोजमेरी की पत्तियां- रोजमेरी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सही करती है, जिससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है। ये बालों को घना दिखाने में भी मददगार होती हैं।
- अदरक- अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह स्कैल्प को हेल्दी रखने, खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह बालों की जड़ों को मजबूती देता है।
यह भी पढ़ें- Shampoo में मिलाएं ये 4 चीजें, झाड़ू जैसे बाल होंगे रेशमी
सिल्की बालों के लिए अन्य उपाय
यदि आप स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं, तो हीट प्रोटेक्शन स्प्रे लगाना बेहद जरूरी है। सिर्फ स्टाइलिंग टूल्स ही नहीं, सूरज की तेज यूवी किरणें भी बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से बाल रूखे, कमजोर और बेजान हो सकते हैं। इसलिए बाहर निकलते समय बालों की सुरक्षा करना भी जरूरी है। साथ ही बालों को नियमित रूप से साफ रखें।
यह भी पढ़ें- Amla Reetha Shikakai Hair Mask: सॉफ्ट और सिल्की बालों की है चाहत तो करें ये काम, ट्राई करें ये हेयर मास्क
इन सभी चीजों से तैयार हर्बल हेयर वॉटर स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को सिल्की बनाने में मदद करता है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।