Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:51 PM IST

महंगे फेशियल से नहीं एलोवेरा जेल से आएगा Instant Glow सिर्फ 1 चीज मिलाकर आसान फेस पैक

बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्‍ट्स और ब्‍यूटी पार्लर के ब्रांडेड फेशियल से भी चेहरे की खोई चमक वापस नहीं आ रही हैं, तो इस होममेड फेस पैक को इस्‍तेमाल करके देखें। इससे आपके चेहरे पर इंस्‍टेंट ग्‍लो आ जाएगा। 
Updated:- 2026-04-01, 09:00 IST
homemade face pack for skin glow

गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। कई बार बाजार के महंगे प्रोडक्‍ट्स भी चेहरे की चमक वापस नहीं ला पाते हैं। ऐसे में घर पर प्राकृकतिक चीजों जैसे एलोवेरा जेल से बने फेस पैक त्‍वचा की खोई चमक को वापस ला सकते हैं। खासतौर पर जब एलोवेरा जेल में एक और नेचुरल इंग्रीडिएंट मिला लिया जाता है, तब यह फेस पैक और भी ज्‍यादा चमत्‍कारी हो जाता है। हमें इस खास फेस पैक के बारे में सेलिब्रिटी ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट एंव मेकअप आर्टिस्‍ट पूनम चुघ बताती हैं। वह कहती हैं, " रंग दबा हुआ हो, मगर त्‍वचा चमकदार हो तो सभी की नजरें उस व्‍यक्ति पर टिक जाती हैं। मगर रंग कितना भी साफ और त्‍वचा डल हो, तो पूरा लुक बिगड़कर रह जाता है। हालांकि, अब इसका बहुत अच्‍छा एक उपाय मिल चुका है। यह सभी प्रकार की त्‍वचा को फायदा पहुंचाता है। बस इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको एलोवेरा जेल और चारकोल चाहिए होगा। इस फेस पैक को 10 मिनट चेहरे पर रखने के बाद आपके चेहरे पर इंस्‍टेंट ग्‍लो आ जाएगा। "

पूनम हमें इस मैजिकल फेस पैक को बनाने का तरीका भी बताती हैं -

फेस पैक बनाने की सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 1 बड़ा चम्‍मच चारकोल पाउडर
  • 1 चुटकी हल्‍दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद

फेस पैक बनाने की विधि

  • एक साफ बाउल लें और उसमें एलोवेरा जेल डालें। आपके घर में यदि एलोवेरा जेल का पौधा लगा है, तो उसकी पत्‍ती को तोड़कर इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
  • बाजार में आपको अच्‍छे ब्रांड्स में ओरिजनल चारकोल पाउडर मिल जाएगा। एलोवेरा जेल में आपको इस पाउडर को मिक्‍स करना होगा।
  • अब आप इस मिश्रण में हल्‍दी और शहद मिक्‍स करें। चेहरे पर इंस्‍टेंट ग्‍लो लाने के लिए फेस पैक तैयार हो जाएगा।
  • अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें बाद में चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।

aloe vera gel face pack

फेस पैक लगाने का तरीका

  • इस फेस पैक को लगाना बहुत आसान है। सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से साफ करें और‍ फिर चेहरे को टॉवल से पोछ कर सुखा लें।
  • अब आप चेहरे पर इस फेस पैक को उंगलियों से लगाएं। कोशिश करें कि इस फेस पैक की थोड़ी मोटी परत चहेरे पर लगएं ताकि त्‍वचा को फुल कवरेज मिल सके।
  • अब आप चेहरे पर इस फेस पैक को लगभग 10 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें। इस दौरान चेहरे के मूवमेंट से भी बचें।
  • जब यह फेस पैक आधा ड्राई हो जाए, तब चेहरे को पानी से वॉश करें। चेहरे को वॉश करते वक्‍त चेहरे की लाइट मसाज करें। इससे त्‍वचा में ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक हो जाएगा और फेस पैक भी आसानी रिमूव हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Summer Skin Care: तेज धूप के कारण चेहरे की चमक हो गई है गायब, बस 2 स्‍टेप्‍स में Face पर आ जाएगा ग्‍लो

 

how to get glowing skin instant

फेस पैक लगाने के फायदे

  • यह फेस पैक स्किन को डीप क्लीन करता है, इससे त्‍वचा पर चिपकी डेड स्किन रिमूव होती है और चेहरे की डलनेस कम हो जाती है।
  • इंस्टेंट ग्लो लाने में भी यह फेस पैक मदद करता है। इससे चेहरे पर शीशे जैसी चमक आ जाती है।
  • इस फेस पैक को यूज करने से चेहरे पर एक्‍सट्रा ऑयल और गंदगी भी रिमूव हो जाती है। आपको बता दें कि चारकोल त्‍वचा के पोर्स तक को क्‍लीन कर देता है।
  • यह फेस पैक त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है, इससे आपकी स्किन फ्लॉलेस लगती है।

homemade face pack for skin glow

नोट- इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले कान के पीचे एक स्किन पैच टेस्‍ट जरूर करके देखें। यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है तो बिना स्किन एक्‍सपर्ट से सलाह लिए इस फेस पैक को इस्‍तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें- Golden Glow Facial at Home: पार्लर जैसा निखार अब घर पर, किचन की इन 3 चीजों से पा सकती हैं इंस्टेंट ग्लो

तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपके चेहरे की त्‍वचा चमकदार हो जाए, तो ऊपर बताए गए इंस्‍टेंट ग्‍लो लाने वाले फेस पैक का इस्‍तेमाल करके जरूर देखें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिदंगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।