Pigmentation On Face: झाइयों को कम करने का घरेलू उपाय जानें

Pigmentation Remove Face Pack: अक्सर त्वचा में बढ़ती उम्र के कारण कई तरीके के बदलाव नजर आने लगते हैं। खासकर 30 की उम्र के बाद त्वचा में झाइयां होने लगती है जो आपकी खूबसूरती को फीका कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए आपको मार्केट में कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन ये प्रोडक्ट्स नेचुरल नहीं होते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
झाइयों को कम करने के लिए आप चेहरे पर दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं झाइयों को कम करने के लिए कैसे करें दही का चेहरे पर इस्तेमाल और जानेंगे इसके त्वचा को फायदे।
झाइयों को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? (Pigmentation On Skin)

- दही
- बेसन
- शहद
चेहरे पर दही को लगाने के फायदे (DIY Face Pack)
- त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।
बेसन को चेहरे पर लगाने से क्या होता है? (Pigmentation Treatment)
- बेसन टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा में होने वाले हर तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार साबित होता है।
- चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।
शहद से स्किन को क्या फायदे होते हैं? (How To Reduce Pigmentation)
- एक स्टडी में बताया गया है कि त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- इससे आपके चेहरे में मौजूद पोर्स क्लीन कर स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : बढ़ती उम्र को घटाएगा एलोवेरा जेल, जानें चेहरे पर इस्तेमाल करने का तरीका
झाइयों को कम करने के लिए क्या करें? (Pigmentation Skin Remedy)

- झाइयों को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 से 4 चम्मच दही की डालें।
- इसमें आप करीब 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच बेसन की डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इन तीनों को मिलाने के बाद ब्रश की मदद से इसे चेहरे पर लगा लें।
- चेहरे पर कम से कम 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद चेहरे को कॉटन पैड्स और साफ पानी से धो लें।
- इस घरेलू नुस्खे को हफ्ते में आप 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
- वहीं लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपको त्वचा में बदलाव नजर आने लग जाएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको झाइयों को कम करने का घरेलू उपाय और इसके त्वचा को होने वाले फायदे पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।