बदलते मौसम के कारण अक्सर त्वचा में कई तरीके के बदलाव देखने को नजर आते हैं। वहीं आजकल प्रदूषण काफी हद तक बढ़ गया है, जिसके कारण त्वचा को कई तरह के डैमेज का सामना करना पड़ रहा है। इस बढ़ते प्रदूषण के कारण त्वचा बेजान नजर आए लगती है।
त्वचा के नूर को बरकरार रखने के लिए आप घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं चेहरे की बेजान त्वचा में जान डालने के लिए किन घरेलू चीजों का करें चेहरे पर इस्तेमाल और जानेंगे इससे त्वचा को मिलने वाले फायदे।
बेजान त्वचा में जान डालने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- पपीता
- खीरा
- शहद
पपीते को चेहरे पर लगाने के फायदे
- पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
- यह चेहरे की पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
खीरे को चेहरे पर लगाने के फायदे
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
- खीरे में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
इसे भी पढ़ें:K-Obsessed : खीरे के इस्तेमाल से कोरियन जैसा चमकेगा चेहरा, जानें कैसे
बेजान त्वचा में जान डालने के लिए क्या करें? (Glowing Skin At Home)
- बेजान त्वचा में जान डालने के लिए सबसे पहले एक खीरे और एक कटोरी पपीते को पीस लें।
- इसमें 2 चम्मच शहद की डालकर मिला लें।
- इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर ब्रश की मदद से लगा लें।
- करीब 20 मिनट तक इसे चेहरे की त्वचा पर लगा रहने दें।
- अब इस फेस पैक को पानी और कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- इस फेस पैक को आप हफ्ते में करीब 3 बार तक चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा का खोया हुआ ग्लो वापिस नजर आने लगेगा।
अगर आपको बढ़ते प्रदूषण के कारण बेजान त्वचा की देखभाल करने के घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों