बदलते मौसम के कारण स्किन टोन भी बदलने लगता है ऐसा इसलिए क्योंकि त्वचा में नमी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वो ऑयली नजर आती है। ऐसे में हम अगर क्रीमी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो उससे स्किन और ज्यादा डल दिखती है। रंग भी काला नजर आने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खे को ट्राई करें जिससे आपकी स्किन इवन नजर आएगी। साथ ही आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा ही एक नुस्खा टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि आप कैसे अपनी त्वचा का ध्यान रख सकती हैं।
फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
- टमाटर- आधा कटा हुआ
- शहद- 1 चम्मच
फेस मास्क बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- इसके लिए सबसे पहले आपको टमाटर को धोकर उसे बीच में से कट कर लेना है।
- आपको टमाटर के सीड्स निकालने की जरूरत नहीं है।
- फिर एक कटोरी में 1 चम्मच शहद लेना है।
- अब टमाटर को इसमें डीप करना है और अपने चेहरे पर रब करना है।
- इसके बाद 15 मिनट के लिए लगा रहने देना है।
- फिर आपको चेहरे को वॉश कर लेना है।
- इसको लगाने से आपकी स्किन टोन इवन हो जाएगी।
टिप्स: इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 बार जरूर करें ताकि आपकी स्किन से टैनिंग की समस्या दूर हो जाएगी। (शीट मास्क)
इसे भी पढ़ें: विटामिन ई की मदद से बनाएं शीट मास्क और पाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट स्किन
फेस मास्क के फायदे
- इस मास्क को लगाने से स्किन इवन रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें टमाटर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन पर मौजूद टैनिंग को कम करता है।
- शहद का इस्तेमाल भी आप स्किन पर कर सकती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम और विटामिन जैसे भरपूर गुण होते हैं। इससे स्किन मॉइस्चराइजर होती है और हाइड्रेट रहती है। इससे चेहरे पर मुहांसे और टैनिंग की समस्या भी नहीं होती है।
- फेस मास्क के लिए अगर आप एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी टैनिंग दूर हो जाती है। आप इसे भी चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। (स्किन को रीफ्रेश करने का तरीका)
टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा द्वारा बताए गए इन टिप्स को अगर आप फॉलो करेंगी तो स्किन को इवन कर पाएंगी। लेकिन इसका फायदा जल्दी नजर आएगा। इसका दावा हम नहीं करते हैं। आप चाहें तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाते समय इन टिप्स को करें फॉलो
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों