गर्मियों में चेहरे को ठंडक दे सकता है यह फेस पैक, घर बैठे मिलेगी चमकदार त्वचा

गर्मियों का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। इसकी वजह से न केवल सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें परेशान करे लगती हैं, बल्कि इसका असर हमारी त्वचा पर भी साफ नजर आने लगता है। गर्मियों में चेहरा बेजान, ऑयली और टैन नजर आने लगता है। इतना ही नहीं, कई लड़कियों के चेहरे पर लालिमा, जलन और खुजली होने लगती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि त्वचा को ठंडक मिले और चेहरे की नेचुरल चमक बनी रहे। गर्मियों में स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग रखना चाहती हैं, तो घरेलू चीजों से बना यह फेस पैक आपके बहुत काम आ सकता है। चलिए इस फेस पैक के फायदे और इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
चंदन से बने फेस पैक के फायदे

चंदन को आयुर्वेद में त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इससे बना फेस पैक त्वचा को ठंडक देने के साथ, गर्मी से होने वाली जलन और रेडनेस को भी कम करने में भी मदद करता है। यह फेस पैक बहुत फायदेमंद है और खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं है।
चंदन फेस पैक बनाने के लिए जरूरी चीजें

- 1 चम्मच चंदन पाउडर
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच गुलाब जल
- आधा चम्मच दही
घर पर चंदन फेस पैक कैसे बनाएं?
- आपको बस एक साफ कटोरा लेना है।
- इसमें चंदन पाउडर मिलाएं।
- अब इसमें एलोवेरा जेल, दही और गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- यह पेस्ट न बहुत गाढ़ा और न ही बहुत पतला होना चाहिए।
इसे चेहरे पर कैसे लगाएं?

- चेहरे को पहले अच्छी तरह साफ कर लें ताकि धूल और तेल हट जाए।
- अब इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।
- इसे तकरीबन 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- जब फेस पैक हल्का सूख जाए, तब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
- आप हफ्ते में 2 बार यह फेस पैक लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Beatroot Night Face Serum DIY: चेहरे पर गुलाबी निखार चाहिए? चुकंदर से घर पर बनाएं यह आसान नाइट सीरम
गर्मियों में इस फेस पैक को क्यों लगाना चाहिए?
- चंदन में मौजूद गुण त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।
- गर्मियों में चेहरे पर जलन, पिंपल्स और रैशेज की समस्या होने लगती है, ऐसे में चंदन त्वचा को ठंडक देता है और एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
- दही स्किन को मुलायम बना सकता है। गुलाब जल चेहरे को फ्रेश लुक देता है।
- इससे न केवल चेहरे को ठंडक मिलती है, बल्कि चेहरे की डलनेस को कम करके स्किन पर निखार लाता है।
- इससे टैनिंग कम होती है और ऑयल भी कंट्रोल होता है।
यह भी पढ़ें- पतले बालों को घना बनाने में मदद कर सकते हैं ये 2 देसी तेल, सही तरीके से लगाएं और देखें कमाल
गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने और निखार लाने में यह फेस पैक मदद कर सकता है। इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करे। यूं तो अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।