Beatroot Night Face Serum DIY: चेहरे पर गुलाबी निखार चाहिए? चुकंदर से घर पर बनाएं यह आसान नाइट सीरम

आजकल हर कोई बिना मेकअप के नेचुरल ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स त्वचा को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में घर पर बने नेचुरल स्किन केयर उपाय आपकी त्वचा के लिए ज्यादा सुरक्षित और असरदार साबित हो सकते हैं। अगर आप भी चेहरे पर गुलाबी निखार और सॉफ्ट स्किन चाहती हैं, तो चुकंदर से बना यह आसान नाइट फेस सीरम आपकी मदद कर सकता है।
इस सीरम के बारे में हमें ब्यूटी रेनू महेश्वरी बता रही हैं, " चुकंदर में मौजूद नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और आयरन त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इसमें कुछ और घरेलू इंग्रीडिएंट्स मिलाकर हम सीरम तैयार कर सकते हैं।"
बीटरूट नाइट फेस सीरम बनाने की सामग्री
- 1 छोटा चम्मच चुकंदर का रस
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
बीटरूट नाइट फेस सीरम बनाने की विधि
- सबसे पहले एक ताजा चुकंदर लें और उसे अच्छी तरह धो लें। अब उसे कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। कोशिश करें कि रस बिल्कुल ताजा हो, क्योंकि ताजा चुकंदर का रस त्वचा पर ज्यादा असरदार माना जाता है।
- अब एक छोटी और साफ कटोरी लें। इसमें 1 छोटा चम्मच चुकंदर का रस डालें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने और स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है। अब इसमें ग्लिसरीन डालें, जो त्वचा को गहराई से मॉइश्चर देने का काम करती है। आखिर में गुलाब जल मिलाएं, जिससे सीरम की खुशबू भी अच्छी हो जाएगी और त्वचा को फ्रेशनेस भी मिलेगी।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें ताकि एक स्मूद सीरम तैयार हो जाए। अब इसे एक छोटे एयरटाइट कंटेनर या ड्रॉपर बोतल में भर लें। आप इसे फ्रिज में 4 से 5 दिनों तक स्टोर करके इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Face Night Serum: सोने से पहले लगाएं ये सीरम, सुबह उठते ही मिलेगा बेबी-सॉफ्ट ग्लो
इस्तेमाल करने का सही तरीका
रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे फेस वॉश से साफ कर लें। इसके बाद तौलिये से चेहरा हल्के हाथों से पोंछ लें। अब इस सीरम की कुछ बूंदें चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक मसाज करें ताकि सीरम त्वचा में अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाए।
इस सीरम को रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें। नियमित इस्तेमाल से त्वचा में नेचुरल ग्लो और नमी बनी रह सकती है।
बीटरूट नाइट फेस सीरम लगाने के फायदे
- त्वचा को नेचुरल गुलाबी निखार देने में मदद मिल सकती है।
- स्किन ड्राई और बेजान दिखने की समस्या कम हो सकती है।
- चेहरे की त्वचा ज्यादा सॉफ्ट और स्मूद महसूस हो सकती है।
- चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
- यह सीरम त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
नोट अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।किसी भी तरह की जलन या खुजली होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
यह भी पढ़ें- महंगे सीरम की जगह इस्तेमाल करें ये होममेड Night Serum, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य ब्यूटी टिप्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।