पतले बालों को घना बनाने में मदद कर सकते हैं ये 2 देसी तेल, सही तरीके से लगाएं और देखें कमाल

बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है और काफी महिलाएं इससे परेशान हैं। बालों का झड़ना, पतला या रूखा होना और बालों से शाइन का गायब हो जाना, ये कुछ ऐसी दिक्कतें हैं, जिनसे कई महिलाएं दो चार हो रही हैं। असल में खराब लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण, बालों की सही देखरेख न करना और गलत खानपान की वजह से बालों का पतला होना एक आम समस्या बन गई है। कई बार केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स भी बालों की जड़ों को डैमेज कर देते हैं। अगर आप भी हेयरफॉल से परेशान हैं और आपके बालों की ग्रोथ रूक सी गई है, तो आपको महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की जगह कुछ नेचुरल उपाय अपनाने चाहिए, जिनसे बालों को फायदा मिल सकता है। अरंडी का तेल (Castor Oil) और बादाम का तेल (Almond Oil) का मिश्रण बालों की ग्रोथ और स्कैल्प हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे किस तरह लगना है और इसके क्या फायदे हैं, चलिए आपको बताते हैं।
बालों के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे
- कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल में राइसिनोलिक एसिड और फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।
- इस तेल को लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत बनने लगते हैं।
- यह तेल बालों को घना दिखाने और स्कैल्प के रूखेपन को कम करने में भी मदद करता है।
बालों के लिए बादाम के तेल के फायदे
- बादाम के तेल में विटामिन-ई, बायोटिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं।
- यह तेल बालों को जड़ों से पोषण देता है और उन्हें मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।
- इससे स्कैल्प को हाइड्रेशन मिलता है और बालों की ग्रोथ भी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- Homemade Hair Growth Serum: बालों की ग्रोथ के लिए आजमाएं ये खास होममेड हेयर सीरम, महंगे प्रोडक्ट भी होंगे फेल
दोनों तेलों का मिश्रण कैसे तैयार करें?
- एक कटोरी में 2 चम्मच कैस्टर ऑयल और 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाएं।
- अगर चाहें तो इसमें कुछ बूंदें रोजमेरी ऑयल की भी डाल सकते हैं।
- अब इस मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें।
इस तेल को बालों में कैसे लगाएं?
- तेल को उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें।
- इसके बाद तेल को बालों की लंबाई पर भी लगाएं।
- बेहतर रिजल्ट के लिए इसे कम से कम 1-2 घंटे या रातभर बालों में लगा रहने दें।
- इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
कितनी बार करें इस्तेमाल?
- हफ्ते में 2 बार इस तेल का इस्तेमाल करने से आपको कुछ हफ्तों में फर्क महसूस हो सकता है।
- बालों की ग्रोथ और भी कई बातों पर निर्भर करती है। ऐसे में रिजल्ट अलग-अलग हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Long Hair: घर बैठे मिलेंगे कमर तक लंबे और सैलून जैसे बाल, ये ₹20 का Hair Spa करेगा कमाल
पतले बालों को घना बनाने में यह देसी तेल मदद कर सकता है, लेकिन याद रखें कि तुरंत रिजल्ट नहीं मिलेगा। किसी भी नई चीज का बालों या स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।