Collagen Pink Gel At Home: 40 की उम्र में 30 की दिख सकती हैं आप, घर पर सिर्फ 2 चीजों से बनाएं 'कोलेजन पिंक जेल'

आजकल महिलाएं बढ़ती उम्र में भी अपनी त्वचा को जवान और ग्लोइंग बनाए रखना चाहती हैं। खासतौर पर 40 की उम्र के बाद चेहरे पर फाइन लाइंस, झाइयां, ढीलापन और रूखापन साफ नजर आने लगता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल युक्त एंटी-एजिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इनका असर तब तक ही दिखाई देता है, जब तक आप इन्हें लगातार इस्तेमाल करती रहती हैं। जैसे ही इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद होता है, त्वचा फिर से पहले जैसी दिखने लगती है।
अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही स्किन को हेल्दी और यूथफुल बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको एक बेहद आसान होममेड 'कोलेजन पिंक जेल' के बारे में बताने जा रहे हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी के अनुसार, यह जेल सिर्फ 2 घरेलू चीजों से तैयार किया जा सकता है और इसे नियमित रूप से लगाने से त्वचा की इलास्टिसिटी बेहतर होने में मदद मिलती है। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी नजर आने लगता है।
पिंक कोलेजन जेल बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज
- 1 बड़ा चम्मच चुकंदर का ताजा रस
पिंक कोलेजन जेल बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालें और उसमें अलसी के बीज डालकर धीमी आंच पर पकाएं। कुछ मिनट बाद पानी हल्का गाढ़ा और जेल जैसा दिखने लगेगा। अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को छान लें।
- जब यह जेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसमें चुकंदर का ताजा रस मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। आपका नेचुरल पिंक कोलेजन जेल तैयार है। इसे आप किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में 5 से 6 दिन तक स्टोर करके रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Collagen Gel At Home: महंगी क्रीम नहीं, घर पर बने इस कोलाजेन जेल से शीशे जैसा चमक सकता है चेहरा
पिंक कोलेजन जेल लगाने का सही तरीका
- इस जेल को लगाने से पहले चेहरे को अच्छे फेसवॉश से साफ कर लें। इसके बाद उंगलियों की मदद से जेल को पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में लगाएं। लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें।
- जब जेल सूख जाए, तब चेहरे को सामान्य पानी से वॉश कर लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस जेल का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है।
पिंक कोलेजन जेल लगाने के फायदे
- ये दोनों चीजें त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। वहीं चुकंदर में मौजूद नेचुरल पिगमेंट और विटामिन्स स्किन को हेल्दी ग्लो देने में मदद करते हैं।
- अलसी के बीजों से बना यह जेल त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इससे स्किन ड्राई और बेजान नजर नहीं आती।
- बढ़ती उम्र में त्वचा ढीली पड़ने लगती है। ऐसे में यह जेल त्वचा को टाइट और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे चेहरे पर मौजूद हल्के दाग-धब्बे और झाइयां कम नजर आ सकती हैं।
- इस जेल का नियमित इस्तेमाल चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। साथ ही स्किन फ्रेश और हेल्दी दिखाई देती है।
- सबसे अच्छी बात यह है कि यह जेल पूरी तरह नेचुरल चीजों से तैयार होता है, इसलिए इसमें किसी तरह के हानिकारक केमिकल्स नहीं होते।
नोट- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो इस जेल को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- पार्लर का महंगा Collagen छोड़िए, घर में सिर्फ 50 रुपये में बनाएं ये पिंक ग्लो जेल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य ब्यूटी टिप्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।