महंगी क्रीम नहीं, घर पर बने इस कोलेजन जेल से शीशे जैसा चमक सकता है चेहरा

साफ, चमकदार और यूथफुल स्किन की चाहत तो हर महिला को होती है, लेकिन उम्र के साथ त्वचा भी प्रभावित होती है और स्किन का ग्लो भी खत्म हो जाता है। इन प्रभावों को रोकने के लिए महिलाएं महंगी-से-महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट तक अपनाती हैं, लेकिन कई बार इनका असर उतना खास नजर नहीं आता। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही एक आसान और नेचुरल कोलेजन जेल बनाकर अपनी स्किन की देखभाल कर सकती हैं। यह जेल न सिर्फ आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाएगा, बल्कि उसे हाइड्रेटेड, टाइट और हेल्दी भी रखेगा। इस जेल के बारे में हमें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया है। वह कहती हैं, "उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कोलेजन बनना कम हो जाता है। इसे सही खान-पान और ब्यूटी रूटीन से बढ़ाया जा सकता है। जो कोलेजन जेल हम आपको बनाना सिखा रहे हैं, उसे लगाने के बाद आपकी त्वचा शीशे की तरह चमकने लगेगी और त्वचा में ग्लो आ जाएगा।"
कैसे काम करता है यह होममेड कोलेजन जेल?
कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन होता है जो त्वचा में कसाव बनाए रखता है। उम्र बढ़ने के साथ यह धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे स्किन लटकने लगती है और डल नजर आने लगती है। ऐसे में यह कोलेजन जेल आपकी स्किन को जरूरी पोषण देकर उसकी चमक वापस लाने में मदद करता है।

कोलेजेन जेल बनाने की सामग्री
- 5-6 भिंडी
- 1 गिलास पानी
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
- 5 ड्रॉप्स विटामिन-ई ऑयल
कोलेजन जेल बनाने की आसान विधि
इस जेल को बनाना बहुत ही आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।
- सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धो लें और फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में एक गिलास पानी डालें और उसमें ये भिंडी डालकर करीब 10 मिनट तक उबालें। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि पानी गाढ़ा और चिपचिपा हो गया है, यही आपका नेचुरल जेल बेस है।
- अब गैस बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छान लें ताकि आपको स्मूद जेल मिल सके। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें ताकि एक स्मूद और क्रीमी टेक्सचर तैयार हो जाए।
- आपका होममेड कोलेजन जेल अब इस्तेमाल के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Rose Anti Ageing Face Cream:50 साल की उम्र में भी स्किन दिखेगी यूथफुल, रोजाना लगाएं 'रोज एंटी एजिंग फेस क्रीम'
कैसे करें इस जेल का इस्तेमाल?
इस जेल को रोज रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे चेहरे पर लगाएं ताकि यह स्किन में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाए। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह उठकर सादे पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में आपको अपनी त्वचा में फर्क साफ नजर आने लगेगा।
कोलेजन जेल के फायदे
- एलोवेरा जेल स्किन को अंदर तक मॉइस्चराइज करता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट और स्मूथ बनी रहती है।
- भिंडी में मौजूद नेचुरल जेल स्किन में कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होने लगती हैं।
- इस जेल में मौजूद विटामिन-सी स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है।
- इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को डैमेज से बचाते हैं और उसे हेल्दी बनाए रखते हैं।
- ग्लिसरीन और विटामिन-ई स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखते हैं और ड्राईनेस दूर करते हैं।
- यह जेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जिससे त्वचा की रेडनेस और सूजन कम होती है।
- इस जेल के नियमित इस्तेमाल से स्किन में कसाव आता है और चेहरा ज्यादा यंग और फ्रेश नजर आता है।
ध्यान रखने वाली बातें
- इस जेल को फ्रिज में स्टोर करें और 7-10 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लें।
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- हमेशा ताजा एलोवेरा जेल और अच्छी क्वालिटी का विटामिन-ई ऑयल ही इस्तेमाल करें।
अगर आप बिना केमिकल्स के अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग और यंग बनाना चाहती हैं, तो यह होममेड कोलेजन जेल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- K-Glow: दूध vs दही स्किन के लिए क्या है बेहतर?
नोट- लेख द्वारा हम ऐसा कोई भी दावा नहीं कर रहे हैं कि इस कोलेजन जेल को लगाने से आपके स्किन तुरंत ही ग्लो करने लगेगी या फिर इंस्टेंट फाइन लाइंस और पिगमेंटेशन दूर हो जाएगी। इस कोलेजन जेल के रोजाना इस्तेमाल से आपको लाभ जरूर मिलेगा।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।