घर पर ही इन 5 चीजों से ब्लीच करें और पार्लर जैसा निखार पाएं

ब्लीच करना, चेहरे की नेचुरल रंगत पाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है। जी हां ब्लीचिंग चेहरे को मुलायम, खूबसूरत और निखरी बनाने का बहुत ही अच्छा उपाय है क्योंकि इससे चेहरे के बालों का रंग हमारी त्वचा के जैसा हो जाता है। इसके अलावा ये टैनिंग को भी दूर करता है। हालांकि मार्केट में ब्लीच के लिए बेस्ट प्रोडक्ट उपलब्ध है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह आपकी त्वचा के लिए भी उतने ही अच्छे हो, जितने की वह दूसरे की त्वचा के लिए हो सकते है। इसके अलावा इसमें कई तरह के केमिकल भी मौजूद होते हैं। जिससे आपके चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है और आपकी त्वचा रैशेज की समस्या हो सकती है। मैं भी जब भी ब्लीच लगाती हूं मेरे चेहरा लाल हो जाता है और इसमें खुजली भी बहुत होती है। तो आइए जानते हैं कि आप घर बैठे नेचुरल चीजों से कैसे ब्लीच कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर में बने इन फेस वॉश से '1 ही रात' में चमकने लगेगा आपका चेहरा
आलू का रस
आलू के रस का इस्तेमाल आप ब्लीचिंग के रूप में कर सकती है। ये चेहरे की रंगत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आलू के रस को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में कम से कम एक बार इस उपाय को जरूर अपनाएं।
पपीता
पपीता भी नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। चेहरे को ब्लीच करने के लिए पपीते के रस को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय को कुछ दिन लगातार करने से आपको फर्क महसूस होने लगेगा। या आप एक चौथाई कप पके पपीते के पल्प को अच्छी तरह मैश करके उसमें 1 टेबलस्पून नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। सूखने के बाद पानी से चेहरा धो लें।
दही
दही आपके पेट के साथ-साथ बालों और त्वचा के लिए भी बहुत अच्छी होती है। जी हां दही त्वचा के लिए नेचुरल ब्लीच का काम करती है। दही में कई तरह के एंजाइम के साथ ही लैक्टिक एसिड भी मौजूद होता है जो त्वचा की रंगत निखारने का काम करता है। चेहरे पर दही लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
टमाटर
एक पके हुए टमाटर का रस निकाल लें। अब इस रस से पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर ऐसे ही रहने दें फिर चेहरे को पानी से धो लें। या टमाटर का गूदा निकाल कर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने दें। हफ्ते में 1 बार ही इस नेचुरल ब्लीच का इस्तेमाल जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें: बिना ब्लीच और फेशियल के 15 मिनट में पाएं खूबसूरत त्वचा
नींबू
नींबू को नेचुरल ब्लीच के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा नींबू जूस में थायमिन, राइबोफ्लेविन, पैंटोथेनिक एसिड, आयरन और मैग्नींशियम होता है। साथ ही इसमें विटामिन सी, बी-6 कैल्शियम और पोटैशियम भी होता है जो आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा इनसे बनी ब्लीच से आपकी कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती हैं। इसके लिए आपको 1:1 का ratio लेते हुऐ नींबू और गुलाब जल को मिलाना है। इसे आपको अपने फेस पर कम से कम 15 मिनट तक लगाये रखना है। फिर आप इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस प्रक्रिया से आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाएगा। लेकिन ध्यान रहें कि आपको कभी भी नींबू को सीधे अपने चेहरे पर नहीं लगाना है।
अगर आप भी सुंदर बनने के लिए ब्लीच करना चाहती हैं तो अब आप इसे आसानी से घर में मौजूद चीजों से कर सकती हैं। लेकिन किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले इसका पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Image courtesy: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।