DIY Face Mask:वेडिंग सीजन में चाहती हैं गुलाबी स्किन तो इस फूल से बना फेस मास्क करें ट्राई

हर महिला चाहती हैं कि वो शादी जैसे मौक पर वो खूबसूरत नजर आए और इसके लिए वो कई सारे स्किन केयर रूटीन फॉलो करती है साथ ही कई सारे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इसके बाद भी त्वचा पर गुलाब-सा ग्लो नहीं आता है। वहीं वेडिंग सीजन में त्वचा गुलाब की तरह ग्लो करें इसके लिए आप गुड़हल के फूल से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। गुड़हल के फूल से कैसे फेस मास्क बनाए और उसको किस तरह इस्तेमाल करें इस बार की जानकारी हमें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने दी है। ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि कैसे ये फेस मास्क बनाए और कैसे इसका इस्तेमाल करें। वहीं एक्सपर्ट ने ये बताया स्किन टोन के हिसाब से किन चीजों की मदद से ये फेस मास्क बनाया जा सकता है।
कई गुणों से भरपूर गुड़हल का फूल

गुड़हल के फूल कई सारे गुणों से भरपूर है। इसमें भरपुर मात्रा में प्रोटीन साठी कई सारे विटामिन्स होते हैं जो त्वचा के लिए लाभदायक हैं और गुड़हल के फूल बना फेस मास्क भी चेहरे के लिए फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे की स्किन हो गई है खुरदुरी तो ट्राई करें ये फेस मास्क
ड्राई स्किन के लिए शहद, विटामिन-ई ऑयल की मदद से बनाएं फेस मास्क
सामग्री
- 2 से 4 गुड़हल के फूल
- 2 चम्मच विटामिन-ई ऑयल
- 2 चम्मच शहद
इस तरह करें इस्तेमाल
- गुड़हल के फूलों को सुखा लें।
- इसके बाद इसका पाउडर बना लें।
- इस पाउडर में विटामिन ई ऑयल और शहद डालें
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- 5 मिनट के बाद चेहरे को धो लें
- इसके बाद 1 घंटे बाद साफ पानी से धो लें।
- इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करें।
- इस उपाय को 2 दिन करें।
सेंसिटिव स्किन के लिए इस तरह बनाए फेस मास्क

सामग्री
- 2 से 4 गुड़हल के फूल
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच मिंट ऑयल
इस तरह करें इस्तेमाल
- फूल को सुखाकर बने पाउडर को कटोरी में डालें
- इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं
- इसके बाद फिर मिंट ऑयल मिक्स करें
- इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
- इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करें।
- इस उपाय को 2 दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें- त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो अगर इस तरह करेंगी ग्रीन-टी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये घरेलू नुस्खे पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।