Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

Rice Water On Face: क्या चेहरे के दाग-धब्बों को कम करता है चावल का पानी, एक्सपर्ट से जानें

चेहरे पर चावल का पानी में इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या इसे लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं या नहीं? आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में। 
Updated:- 2025-08-17, 13:35 IST
image

चेहरे पर दाग-धब्बे, सन टैन और मुंहासों की समस्या आजकल हर किसी को होती है। इसका कारण है हमारा लाइफस्टाइल। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें अक्सर चेहरे का ध्यान रखने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे में हमारे चेहरे पर अक्सर दाग धब्बे दिखाई देते हैं। इसके लिए हम कई सारी वायरल चीजों को अपने चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होता है। चावल का पानी भी एक ऐसा ही इंग्रीडिएंट है, जिसका इस्तेमाल अक्सर चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या इसके इस्तेमाल से दाग धब्बे कम हो सकते हैं। आइए इसके बारे में डॉक्टर स्वाति से जानते हैं, जो कि एक फेमस डर्मेटोलोजिस्ट हैं।

चावल के पानी में किस तरह की खास चीजें होती हैं

चावल के पानी में विटामि बी, सी और ई होता है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फेरुलिक एसिड, स्टार्च और पिगमेंट लाइटनिंग गुण होते हैं। ये सभी चीजें चेहरे की स्किन टोन को सुधारने का काम करती है। साथ ही, दाग धब्बों को हल्का करने में मदद करती हैं।

Rice water on face

क्या चेहरे के दाग-धब्बों को कम करता है चावल का पानी

चावल के पानी में मौजूदा गुण त्वचा की रंगत को निखारने का काम करते हैं। इसलिए एक्सपर्ट भी इसे चेहरे पर अप्लाई करने की सलाह देते हैं। अगर आप इसे दाग धब्बों पर लगाते हैं तो यह उन्हें कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, त्वचा को ठंडक देते हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल रोजाना या हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा भी मुलायम नजर आएगी।

Rice water skin care (2)

इसे भी पढ़ें: Dark Spots On Skin: चेहरे के काले दाग-धब्बे कम करने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

कैसे कर सकते हैं चावल के पानी का इस्तेमाल

अगर आप दाग धब्बों पर चावल के पानी का इस्तेमाल कर रही हैं, तो ऐसे में आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल या एलोवेरा जेल को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपके त्वचा पर मौजूद दाग धब्बे कम होते नजर आएंगे।

इस तरह से आप अपने चेहरे पर चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे कम नजर आएंगे। साथ ही, त्वचा की चमक भी दोगुनी हो जाएगी। बस आपको एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी है।

इसे भी पढ़ें: बस हफ्ते में 3 दिन करें ये उपाय, महीने भर में चेहरे के दाग-धब्बे होंगे कम

नोट: त्वचा पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।