Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प में होने वाली खुजली को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट की मदद से  डैंड्रफ की वजह स्कैल्प में होने वाली खुजली को कम करने के नुस्खे बता रहे हैं जो खुजली को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
Updated:- 2024-08-26, 11:30 IST
remedy reduce itching

बदलते मौसम में अगर आप सही तरीके से बालों की केयर नहीं करती हैं तो इनसे जुड़ी कई सारी समस्या शुरू हो जाती है। वहीं बालों से जुडी समस्या में एक डैंड्रफ की समस्या भी है। डैंड्रफ की वजह से जहां बालों के झड़ने और टूटने की समस्या शुरू हो जाती है तो वहीं स्कैल्प में खुजली की समस्या भी पैदा होती है। स्कैल्प में होने वाली खुजली को असर जहां बालों पर पड़ता हैं तो वहीं इसकी वजह से आपको कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना  पड़ता है। वहीं इस समास्या से कैसे निजात पाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमें कुछ घरेलू नुस्खे बताएं हैं जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती है। 

एक्सपर्ट ने बताया कि प्याज का रस और जीरे की पानी की मदद से स्कैल्प में होने वाली खुजली को कम हो सकती है तो साथ ही डैंड्रफ की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है । वहीं एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि मुल्तानी मिट्टी, दही और गुलाब जल की मदद से भी ये समस्या कम हो सकती है।

जीरे की पानी का करें इस्तेमाल 

jeera

सामग्री

  • 1 चम्मच  
  • 2 बड़े चम्मच जीरा 

यह भी पढ़ें- वैक्सिंग करने के दौरान करती हैं ये गलतियां तो त्वचा का रंग हो सकता हैं काला, इन टिप्स को करें फॉलो

इस तरह करें इस्तेमाल 

  • जीरा को दो घंटे पहले भीगा लें। 
  • इसके बाद जीरे और पानी को अलग कर लें। 
  • एक कटोरी लें उसमें प्याज का रस निकाल लें। 
  • प्याज का रस और जीरे के पानी को मिलाएं।
  • इसके बाद इससे कॉटन की मदद से लगाएं। 
  • इसके उपाय को करने से बालों को धो लें। 
  • इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें।

मुल्तानी मिट्टी, दही और गुलाब जल का बनाएं हेयर मास्क 

Multani Mitti hair pack

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 बड़ा चम्मच दही 
  • 2 बड़े चम्मच गुलाब जल

इस तरह करें इस्तेमाल 

  • एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें। 
  • इसमें दही डालें साथ ही गुलाब जल डालें ।  
  • इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। 
  • इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें। 
  • 10 मिनट बाद बालों को धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें। 

यह भी पढ़ें-  Thick Hair Growth: घने और लंबे बालों के लिए आजमाएं यह तेल, बढ़ेगी हेयर ग्रोथ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।