Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

Thick Hair Growth: घने और लंबे बालों के लिए आजमाएं यह तेल, बढ़ेगी हेयर ग्रोथ

Black Thick Hair: बालों की लेंथ बढ़ाने के लिए बाहरी प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल चीजें ज्यादा फायदेमंद होती हैं। इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह लें।
Updated:- 2024-08-23, 16:36 IST
thick long hair growth oil using methi dana

बदलते लाइफस्टाइल के कारण सही तरीके से हम डाइट को फॉलो नहीं कर पाते हैं। वहीं बढ़ते प्रदूषण के कारण भी बाल बेजान और पतले हो जाते हैं। यही इनके झड़ने का मुख्य कारण भी बनता जा रहा है। हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल लंबे, घने और खूबसूरत नजर आए।

नए बाल उगाने के लिए आपको मार्केट में कई तरह के तेल मिल जाएंगे, लेकिन इनकी सही तरीके से देखभाल करने के लिए घरेलू चीजें ही बेस्ट होती हैं। तो आइये जानते हैं एक ऐसे तेल के बारे में जो घर की चीजों से बनाया गया है और नए बाल उगाने से लेकर इनकी सही देखभाल करने तक में यह मददगार साबित हो सकता है।

बालों की ग्रोथ करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

coconut for hair

  • मेथी दाना 
  • नारियल का तेल

मेथी दाना को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?

  • मेथी दाना बालों को शाइनी बनाने में मदद करता है।
  • पतले बालों को वॉल्यूम देने का भी काम करता है।
  • इसके अलावा हेयर ग्रोथ में भी मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है।

नारियल के तेल को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • नारियल का तेल बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।
  •  बालों को रूखेपन से बचाने के लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद होता है।

 hair massage oil

बालों की ग्रोथ करने के लिए तेल कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले मेथी दाने को बारीक पीस लें।
  • आप चाहें तो इसे धीमी आंच में उबाल भी सकती हैं।
  • मेथी दाने को छान लेने के बाद इसे 2 घंटे तक भिगोकर रख दें।
  • इसके सूखने के बाद आप इसमें नारियल के तेल को मिलायें।
  • इन सभी चीजों को मिक्स करके बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगायें।
  • इसे बालों में 2 घंटे इसे लगा रहने दें।
  • शैम्पू और कंडीशनर यानी बालों को सही तरीके से धो लें।
  • लगातार इस नुस्खे का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से आपके बाल कुछ ही दिन में घने और लंबे नजर आएंगे।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें:  Long Thick Hair: धागे से भी ज्यादा पतले नजर आने लगे हैं बाल, ट्रीटमेंट नहीं करें इस तेल का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगी हेयर ग्रोथ

 

 

अगर आपको बालों की देखभाल करने वाला घरेलू नुस्खा पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।