Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

वैक्सिंग करने के दौरान करती हैं ये गलतियां तो त्वचा का रंग हो सकता हैं काला, इन टिप्स को करें फॉलो

वैक्सिंग की मदद से जहां हाथ-पैरों के अनचाहे बाल साफ हो जाते हैं तो वहीं, ये खूबसूरत भी नजर आते हैं।
Updated:- 2024-08-30, 12:16 IST
tips  avoid mistakes while waxing

हाथों और पैरों को बालों को साफ करने के लिए महिलाएं वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। वैक्सिंग की मदद से जहां हाथ-पैरों पर आने वाले अनचाहे बाल साफ हो जाते हैं तो वहीं ये खूबसूरत भी नजर आते हैं। वैक्सिंग करने के लिए  कई महिलाएं पार्लर जाती हैं तो साथ ही कई महिलाएं घर पर भी वैक्सिंग करती हैं। वहीं अगर आप घर पर वैक्सिंग करती हैं तो आपको कुछ बातो का खास ध्यान रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप वैक्सिंग करने के दौरान फॉलो करती हैं तो स्किन को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। वहीं इन टिप्स को फॉलो नहीं करने त्वचा का रंग काला हो सकता है।

सही प्रोडक्ट का करें चुनाव 

waxing skin care tips

वैक्सिंग करने के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि जिस भी तरह का प्रोडक्ट का आप इस्तेमाल कर रही हैं वो प्रोडक्ट सही हो। इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद भी ले सकती हैं। वहीं अगर आप गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो त्वचा को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : Waxing Mistakes: वैक्सिंग करवाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, मिलेगी स्मूद स्किन

ठंडी जगह पर करें वैक्सिंग 

वैक्सिंग ठंडी जगह पर करें। दरअसल, गर्म जगह पर वैक्सिंग करने से पसीना आएगा और स्किन को नुकसान हो सकता है। वहीं वैक्सिंग अप ठंडी  जगह पर करें और इसके लिए अप एसी वाले के रूम का चुनाव कर सकती हैं। वहीं इस बात का भी खास ध्यान रखें कि वैक्सिंग करते वक़्त पसीना न हो। 

वैक्सिंग के दौरान पाउडर का करें इस्तेमाल 

स्किन को नुक्सान न हो इसके लिए पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।  पाउडर को पहले स्किन पर डालें इसके बाद वैक्स लगाकर बालों को साफ कर लें। वहीं इस बात का खास ध्यान रखें कि गर्म वैक्स को स्किन पर डायरेक्ट ना लगाएं। 

waxing tips

वैक्सिंग के बाद ध्यान रखें ये बातें 

  • वैक्सिंग करने के बाद गर्म या गुनगुने पानी से नहा लेती है।
  • ठंडे पानी का करें इस्तेमाल
  • मॉइस्चराइजिंग लोशन का इस्तेमाल 
  • एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल 
  • वैक्स करने के बाद  धूप में जाने से  बचे। 
  • सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल 

नोट : ऊपर बताए गए टिप्स फॉलो करने के बाद भी अगर वैक्सिंग के बाद कोई समस्या होती है तो आप किसी प्रोफेशनल या किसी एक्सपर्ट से मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Hair Removal: वैक्सिंग करने के बाद करें ये 6 काम, लंबे समय तक त्वचा रहेगी जवां

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।   यहां क्लिक करें 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।