कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर

चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों की सफाई और देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है, लेकिन हम शरीर के हिस्सों की देखभाल वैसे नहीं करते हैं, जैसे हम अपने चेहरे की करते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि वह हिस्सा काला होने लगता है। ऐसे ही हाथ की कोहनी में भी कालापन आ जाता है, जो देखने में काफी खराब लगती है। जिसकी वजह से आप हाफ स्लीव्स के कपड़े नहीं पहन पाती हैं। हालांकि इन सब के लिए बाजार में आपको कई सारे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन वह ज्यादा असरदार नहीं होते हैं, ऐसे में आप घरेलू उपायों से इसे कम कर सकती हैं। तो आइए जानें ये आसान उपाय
खीरा
खीरा आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने में ही मदद करता है। साथ ही इससे कालापन भी दूर होता है।
सामग्री
- 1 खीरा
विधि
- सबसे पहले खीरे को स्लाइस में काट लें।
- अब इसे 15 मिनट तक कोहनी पर रगड़ें।
- फिर इसे पांच मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।
- आप इसे रोज प्रयोग करें।
नींबू विद बेकिंग सोडा
नींबू में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही विटामिन 'सी' भी होता है, जो त्वचा के रंग को सुधारता है। बेकिंग सोडा कालेपन को मिटाने के लिए 'क्लीनर' की तरह काम करता है।
सामग्री
- 1 नींबू
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
विधि
- सबसे पहले नींबू को दो भागों में काट लें।
- अब उस पर एक चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें।
- फिर इसे 5 मिनट तक कोहनियों पर रगड़ें और 15 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।
- हफ्ते में दो से तीन बार आप इसे जरूर इस्तेमाल करें।
बादाम का तेल
बादाम का तेल भी स्किन टोन को लाइट कर स्किन पर जमी गंदगी को साफ करने का काम करता है।
सामग्री
- 1 बड़े चम्मच बादाम का तेल
इसे जरूर पढ़ें: 2020 के बेस्ट फेस ऑयल्स से 2021 में बेदाग त्वचा पाएं
विधि
- बादाम के तेल की कुछ बूंदों को लें।
- इसे अपनी कोहनी पर अच्छी तरह से लगाएं।
- कुछ मिनट तक मसाज करें ताकि तेल त्वचा में समा जाए।
- कालापन और ड्राईनेस दूर करने के लिए बादाम का तेल रोजाना सुबह और एक बार रात में जरूर लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: काली कोहनी के लिए आसान और असरदार घरेलू उपाय
दूध विद एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्किन के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं।
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच दूध
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
विधि
- सबसे पहले एक छोटे बाउल में दूध और एलोवेरा जेल मिला लें।
- अब इसे अपनी कोहनी पर अच्छी तरह से लगाएं।
- फिर इसे 15 मिनट के बाद धो लें।
- नोट: इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपकी कोहनी भी काली पड़ रही है, तो इन घरेलू नुस्खों को एक बार जरूर ट्राई करके देखें, साथ ही इस तरह के और ब्यूटी हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।