Shahnaz Husain Special: कमजोर और टूटते हुए बालों के लिए रामबाण हैं ये घरेलू नुस्‍खे

अगर आपके बाल कमजोर होकर तेजी से टूटते हैं तो परेशान न हो बल्कि शहनाज हुसैन के रामबाण घरेलू नुस्‍खों को अपनाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होगा। 
Updated:- 2020-07-28, 14:24 IST
shahnaz husain hair care tips main

बाल बहुत ही नाजुक होते हैं और इसलिए उनकी देखभाल उसी तरह से की जानी चाहिए। ऐसा न करने से बालों को नुकसान होने लगता है और बाल डैमेज होकर आसानी से टूट जाते हैं। बालों के टूटने और झड़ने के मुख्‍य कारण केमिकल लोशन और बालों की कलरिंग, ब्‍लीचिंग, स्‍ट्रेटनिंग और वेविंग के लिए सीधे हीट एप्लीकेशन्‍स का इस्‍तेमाल करना है। बाल अपनी शाइन खोकर कमजोर, डल और ड्राई हो जाते हैं और आसानी से टूटने लगते हैं। कई बार डैमेज ड्रायर्स, वायर ब्रश, रबर बैंड आदि के अधिक इस्‍तेमाल के कारण होता है। डैमेज के कारण होने वाली ड्राईनेस बालों की बनावट, दोमुंहे, बालों का टूटना आदि नुकसान का कारण बन सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि कुछ घरेलू नुस्‍खों को अपनाकर आप कमजोर और टूटते बालों का इलाज कर सकती हैं।   

इसे जरूर पढ़ें: तेल लगाने से बाल हो जाएंगे लंबे और घने, मिलते हैं ऐसे ही 5 फायदे

डैमेज बालों की देखभाल

hair care tips for damage hair inside

डैमेज बालों का ट्रीटमेंट स्‍लो किया जाना चाहिए। इसके लिए ब्रश का इस्‍तेमाल बंद कर दें और एक बड़े दांतों वाले कंघे का इस्‍तेमाल करें जिसके किनारे स्‍मूथ हो। गीले बालों में ऐसा सबसे ज्‍यादा होता है। बालों को खींचने से बचें। कुछ समय के लिए बालों में केमिकल लोशन और हीट एप्लीकेशन्‍स का इस्‍तेमाल न करें। हफ्ते में दो बार शुद्ध नारियल तेल गर्म करें और बालों पर लगाएं। फिर गर्म पानी में एक तौलिया डुबोएं, पानी को निचोड़ें और सिर के चारों ओर गर्म तौलिये को लपेट लें। इसे 5 मिनट तक रखें। 3 या 4 बार गर्म तौलिया लपेटें। यह बालों और स्‍कैल्‍प में ऑयल को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।

ऑयल मसाज करें

hair oil for damge hair inside

तेल लगाते हुए तेज मसाज और रगड़ने से बचें। केवल उंगली की टिप का इस्‍तेमाल करके धीरे से स्‍कैल्‍प की मसाज करें। मसाज को हमेशा सर्कुलर मोशन में ही करना चाहिए। यह फोलिकल्‍स में ब्‍लड सर्कुलेशन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। तेल को रात भर लगा रहने दें और अगले दिन बालों को धो लें। इसके लिए हल्के हर्बल शैम्पू का प्रयोग करें और बालों को ठंडे या गुनगुने पानी से धोएं। शैम्पू के बाद, सिर के चारों ओर एक तौलिया लपेटें और इससे एक्‍स्‍ट्रा पानी को अवशोषित होने दें। बड़े दांतों वाले कंघे की मदद से टंगल्स को हटाएं, सिरे से शुरू होकर ऊपर की ओर कंघा करें। बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें।

 

होममेड हेयर पैक

aloe vera for damage hair inside

  • इसके अलावा आप बालों की देखभाल के लिए हेयर पैक का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। हेयर पैक को घर पर ही शैम्पू के बाद लगाया जा सकता है। अंडे की जर्दी में 1 चम्मच एप्पल साइडर मिलाएं और बालों पर लगाएं। इसे 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
  • पोषण के अलावा, बालों को नमी की भी आवश्यकता होती है। बालों पर एलोवेरा जैल लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से बालों को साफ कर लें।
  • बालों को बीयर से रिंस करके भी आप उन्‍हें सॉफ्ट और सिल्‍की बना सकती हैं। इसके लिए बीयर में 1 नींबू का रस मिलाएं और रिंस के रूप में इसका इस्‍तेमाल करें। 5 मिनट के लिए छोड़ दें और सादे पानी से बालों को साफ कर लें। 
  • केले और एवोकाडो पल्प को एक साथ मिलाएं और इसमें 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल डालें। बालों को पैक के रूप में लगाएं। बालों की सेहत के लिए बालों को कंडीशन करें। एक घंटे के बाद धो लें।

इसे जरूर पढ़ें: इन 6 तरीकों से आपके बाल रहेंगे सिल्की और शाइनी

 

हेल्‍दी डाइट लें

बालों की देखभाल के लिए अपनी डेली डाइट पर ध्‍यान देना जरूरी होता है। इसमें पर्याप्त प्रोटीन, जैसे स्प्राउट्स, सोयाबीन, दही, पनीर, अंडे, मछली, और चिकन, साथ ही ताजे फल, कच्चे सलाद और पत्तेदार हरी सब्जियां होनी चाहिए। विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट लेने के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट शहनाज हुसैन के इन टिप्‍स को अपनाकर आप भी डैमेज बालों में नई जान ला सकती हैं। बालों से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

Image Credit: Freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।