herzindagi
image

पसीने की वजह से स्कैल्प पर चलती है खुजली, तो ऐसे पाएं राहत

अगर आप भी गर्मी की वजह से स्कैल्प पर होने वाली खुजली से परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप आसानी से इन समस्या से राहत पा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-20, 18:01 IST

गर्मी के मौसम में छोटी छोटी चीजों की वजह से अधिकतर लड़कियां परेशान हो जाती हैं। गर्मी में होने वाली तेज धुप से लेकर पसीने तक की परेशानी के कारण लड़कियों का किसी काम में मन भी आसानी से नहीं लग पाता है। ऐसे में अगर गर्मी की वजह से आपके स्कैल्प पर भी खुजली चलती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय को फॉलो कर आसानी से इन समस्या से राहत पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।

स्कैल्प की समस्या से पाएं राहत

1 (84)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक गर्मी के मौसम में पसीना आना एक आम समस्या है, जिसकी वजह से स्कैल्प पर खुजली हो सकती हैं। इससे बचने के लिए घरेलु उपाय आजमा सकती हैं। खुजली से राहत पाने के लिए आप सबसे पहले गर्मी के मौसम में हर एक दिन छोड़ कर अपने हेयर वाश कर सकती हैं, इसे आपका स्कैल्प साफ रहेगा। आप चाहें तो नीम के पानी का इस्तेमाल कर अपने स्कैल्प और बालों को अच्छी तरह धो सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

इसके अलावा आप अपने स्कैल्प पर हो रही खुजली को कम करने के लिए मेहंदी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने बालों पर मेहंदी लगाकर भी खुजली की दिक्कत को कम कर सकती हैं। मेहंदी आपके स्कैल्प को ठंडक पहुंचाने में मदद करेगी, जिस वजह से आपको स्कैल्प पर पसीना कम आ सकता है और आप खुजली की समस्या से राहत पा सकती है। मेहंदी को बालों में लगाने के लिए आप मेहंदी में पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। फिर इसे रात भर के लिए ढककर रख दें, दूसरे दिन आप इसका इस्तेमाल बालों के लिए कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें:  Home Remedies For Hair: बदलते मौसम में बालों में बढ़ रही हैं ड्राई स्कैल्प की समस्या, दादी मां का यह नुस्खा आएगा काम

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

2 (84)

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि आप मेहंदी के अलावा अपने स्कैल्प पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके स्कैल्प को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ पसीने की दिक्कत को भी कम कर सकता है। यही नहीं आप अपने स्कैल्प पर हो रही खुजली को कम करने के लिए नारियल तेल में नींबू पानी मिलाकर अपने स्कैल्प की मसाज भी कर सकती हैं, इससे भी आपको काफी आराम देखने को मिलेगा और आप अपने स्कैल्प पर होने वाली परेशानी से राहत भी पा सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: ठंड में स्कैल्प केयर करने में मदद करेगा कुसुम का तेल, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-  freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।