Dark Lips:चुटकियों में घर बैठे दूर करें लिप्स का कालापन, आजमाएं ये आसान तरीके

Dark lips: चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। साथ ही, चेहरे की डार्कनेस को कम करने के लिए फेस पैक या क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चेहरे की खूबसूरती के लिए लिप्स को पिंक होने जरूरी होते हैं। डार्क लिप्स पूरे चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं। ऐसे में आप अपने डार्क लिप्स को पिंक करने के लिए घर के नुस्खे को ट्राई करें। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने इसके लिए हमें कुछ खास नुस्खे शेयर किए हैं। जिसे ट्राई करके आप भी अपने होंठो को पिंक कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के नुस्खों को आप ट्राई कर सकती हैं।
खीरे के रस का करें इस्तेमाल

आप अपने होंठ के कालेपन को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए खीरे के रस को लगा सकते हैं। खीरे में ब्लीचिंग और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। इसलिए ये लिप्स के कालेपन को कम करने में मदद करता है। इसलिए आपको इसे ट्राई करना चाहिए।
खीरे के रस का कैसे करें इस्तेमाल
- इसके लिए आपको एक कटोरी में ताजा खीरे का रस निकालना है।
- फिर इसे कॉटन पैड में लेकर अपने होठों पर लगाएं।
- इसे 15 से 20 मिनट अपने होंठ पर लगाएं।
- फिर पानी से अपने लिप्स को साफ करना।
- इसे लगाने से आप आपके लिप्स का कालापन कम हो जाएगा।
चुकंदर का रस लगाएं

आप अपने लिप्स पर चुकंदर का रस लगा सकते हैं। ये प्राकृतिक रूप से गुलाबी हो जाते हैं। साथ ही, इससे नेचुरल कलर आपके होंठों पर आता है। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Lip Care Tips: होंठ हमेशा रह सकते हैं गुलाबी, बस सोने से पहले अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 2 नुस्खे
चुकंदर का कैसे करें इस्तेमाल

- आप अपने होंठों पर चुकंदर का इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे पीसकर रस निकालना है।
- इसके बाद इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
- अब इन दोनों चीजों के मिश्रण को अपने लिप्स पर रब करना है।
- इसे 10 मिनट अपने लिप्स पर लगा रहने दें।
- फिर पानी से अपने लिप्स को साफ कर लें।
- इसे रोजाना लगाने से आपके लिप्स का कालापन कम हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: फुलर लिप्स लुक पाने के लिए फॉलो करें ये लिप लाइनर हैक्स
इन तरीकों से आप अपने होंठ के कालेपन को कम कर सकते हैं। कालापन कम करने के लिए आपको बाजार की चीजों को इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही, आपके लिप्स गुलाबी नजर आएंगे।
नोट: लिप्स पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।