Lip Care Tips: होंठ हमेशा रह सकते हैं गुलाबी, बस सोने से पहले अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 2 नुस्खे

हर लड़की चाहती है कि उसके होंठ गुलाबी और सॉफ्ट हो। इसके लिए वो कई तरह के उपाय भी करती हैं, लेकिन कभी कभी धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान, ड्राईनेस, शरीर में पानी की कमी और खराब क्वालिटी की लिपस्टिक लगाने की वजह से होंठ रूखे और काले होने लगते हैं। ऐसे होंठ देखने में तो खराब लगते ही है। साथ ही, यह हमारी खूबसूरती में भी दाग लगा देते हैं। इसके बजाय पिंक और नेचुरल मुलायम होंठ हमारी सुंदरता को बढ़ा देते हैं।
होठों को खूबसूरत बनाने के लिए हमें कई तरह के उपाय करने पड़ते हैं। तब जाकर हम अपने लिप्स को खूबसूरत बना पाते हैं। यदि आपके होंठ भी डार्क कलर और रूखे रहते हैं तो आप घरेलू उपायों का सहारा लेकर इनको सुंदर बना सकती हैं। दरअसल, मार्केट में मिलने वाले लिप स्क्रब, लिप बाम भी कभी-कभी ऐसे खराब होठों पर बेअसर साबित हो जाते हैं। जिसके चलते आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के बताए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप भी अपने होठों को पिंक बना सकती हैं। इसको बस आपको रात में सोने से पहले अप्लाई करना है।
शहद, विटामिन-ई कैप्सूल

सामग्री
- शहद- 1 टेबलस्पून
- विटामिन ई-कैप्सूल- 2 कैप्सूल
बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में शहद लेना है।
- फिर उसमें विटामिन ई-कैप्सूल मिक्स करना है।
- अब इन दोनों चीजों को चम्मच की मदद से मिक्स करें।
- फिर आप इनको रात को सोने से पहले होंठ पर अप्लाई करें।
- सुबह उठकर आपके होंठ एकदम मुलायम हो जाएंगे।
- कुछ ही दिनों में आपको होंठ पर फर्क नजर आने लगेगा।
ये भी पढ़ें: फुलर लिप्स लुक पाने के लिए फॉलो करें ये लिप लाइनर हैक्स
गुलाब की पत्तियां, और दूध

सामग्री
- गुलाब की पंखुड़ी- 8-10
- दूध- 1 कटोरी
बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में दूध लेना है।
- फिर आपको इसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालकर कुछ देर के लिए भिगो देना है।
- अब गुलाब की पत्तियां निकालकर मिक्सी में पीस लें।
- इसके बाद आप इसमें कुछ बूंदें दूध और एलोवेरा जेल मिलाएं।
- और इसको किसी डिब्बी में भरकर रख लें।
- रोज रात को आप इस मिश्रण को सोने से पहले होठों पर लगाएं।
ये भी पढ़ें: धूप में झुलस गए हैं आपके होंठ तो एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स से करें उन्हें हील
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।