herzindagi
image

Dark Circle Home Remedies: एलोवेरा के साथ इन दो चीजों को मिलाकर आंखों के नीचे लगा लें, डार्क सर्कल्स हो सकते हैं कम

Dark Circle Home Remedies: अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं और डार्क सर्कल्स को कम करना चाहती है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस नुस्खे को फॉलो कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-03, 13:15 IST

चेहरे पर अगर एक छोटी सी फुंसी भी हो जाए, तो महिलाएं अक्सर परेशान होने लगती है। ऐसे में अगर आंखों के नीचे काले घेरे बढ़ रहे हैं और यह आपकी खूबसूरती को कम कर रहे हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप डार्क सर्कल्स को कम कर सकती है। आईए जानते हैं इस खास घरेलू नुस्खे के बारे में।

डार्क सर्कल्स कम करने का नुस्खा

1 - 2025-06-03T125902.320

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक डार्क सर्कल्स चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आपके भी डार्क सर्कल्स बढ़ रहे हैं और यह चेहरे पर हाईलाइट हो रहे हैं, तो अब आप घर पर एलोवेरा का इस्तेमाल कर एक खास पेस्ट तैयार कर सकती है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल और आलू के रस की जरूरत पड़ेगी।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट में आगे कहा कि घर पर पेस्ट तैयार करने के लिए आप एक कंटेनर में ताजा एलोवेरा का जेल निकाल ले। अब इसमें आलू का रस मिक्स कर दे। आलू का रस बनाने के लिए आलू को मिक्सर में पीसकर कद्दूकस कर ले फिर इसका पानी अलग कर ले, अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर रात में सोने से पहले आप अपनी आंखों के नीचे लगाकर सो सकती हैं। ऐसा आप रोजाना रात में सोने से पहले करें। 

यह भी पढ़ें: Potato For Skin: आलू से बनाएं 3 खास फेस पैक, चेहरे की रंगत में दिखेगा असर

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-06-03T125856.607

आंखों के नीचे इस पेस्ट को लगाने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकती हैं। ध्यान रहे पेस्ट लगाते समय यह आपकी आंखों में ना चले जाए, नहीं तो इससे कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती है। इसलिए आंखों का बचाव करते हुए इस पेस्ट को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। 

नोट: किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: ईद के कुछ दिनों पहले से फॉलो कर लें ये 3 स्किन केयर टिप्स, कम दिनों में दिखेगा फर्क 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।