चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई उपाय तलाशती हैं, कुछ महिलाएं, तो घरेलु उपाय भी आजमाती हैं, ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखना चाहती हैं और स्किन प्रॉब्लम से राहत पाना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं।आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप गुड़हल के तेल का इस्तेमाल कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में गुड़हल का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे आप घर पर तैयार कर अपने चेहरे की मसाज कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यही नहीं आप इस तेल की मदद से स्किन प्रॉब्लम को भी कम कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
गुड़हल का तेल बनाने के लिए आप सबसे पहले गुड़हल की पत्ती को धूप में सुखा कर ड्राई कर लें।
इसके बाद 1 घंटे के लिए इसे ओलिव ऑयल में मिलाकर कर दें।
1 घंटे के बाद आप इसे बॉईल कर सकती हैं। जब यह ठंडा हो जाएं तब आप इसे एक कटोरी में निकाल कर रख दें।
अब इस कटोरी में विटामिन ई ऑइल मिक्स कर दें। ध्यान रहे गर्म तेल में विटामिन ई ऑइल न मिलाएं।
यह भी पढ़ें: फ्रिज के पानी से धोती हैं चेहरा, तो एक्सपर्ट की बताई इन बातों का रखें ध्यान
यह विडियो भी देखें
अब आप इस तेल को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
आप रोजाना इस तेल को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाकर और मसाज कर सो सकती हैं।
ऐसा करने से न सिर्फ आपकी स्किन चमकदार बन सकती हैं, बल्कि इससे चेहरे की मसाज कर आप स्किन को हाइड्रेट भी रख सकती हैं।
गुड़हल के तेल को आप चेहरे पर लगाने के साथ साथ इसे आप गर्दन पर भी लगा सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।