धूप से काले पड़ गए हैं हाथ? एलोवेरा, टमाटर और बेसन से ऐसे हटाएं टैनिंग

गर्मियों में धूप के कारण चेहरे पर ही नहीं, हाथों पर भी टैनिंग होने लगती है। इससे हाथ ज्यादा काले और ड्राई दिखने लगते हैं। हाथों का कालापन दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। आज हम आपको एलोवेरा, टमाटर और बेसन से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिससे त्वचा साफ होती है, डेड स्किन हटती है और स्किन टोन सही होता है। आइए, इसे इस्तेमाल करने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्यम से जान लेते हैं।
एलोवेरा जेल से हटाएं टैनिंग
एलोवेरा में कूलिंग और हीलिंग गुण होते हैं, जो गर्मियों में त्वचा को शांत रखते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे स्किन टैन कम होता है।

एलोवेरा कैसे करें इस्तेमाल?
- पौधे से एलोवेरा को तोड़कर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि इसमें मौजूद हानिकारक एलो लेटेक्स निकल जाए। ऐसा आपको इसलिए करना है क्योंकि यह त्वचा पर जलन और खुजली बढ़ा सकता है।
- फिर पत्ती से ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें।
- इसे हाथों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- हाथों पर 20-30 मिनट तक लगा रहने दें या आप चाहें तो इसे रातभर के लिए भी छोड़ सकती हैं।
- बाद में पानी से धोएं।
- आप इसे अच्छे रिजल्ट के लिए रोज या एक दिन छोड़कर इस्तेमाल कर सकती हैं।
टमाटर दूर करेगा टैनिंग
टमाटर में लाइकोपीन होता है। यह एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो टैनिंग से बचाता है और त्वचा को एक्सफोलिएट भी करता है।

टमाटर का कैसे करें इस्तेमाल?
- टमाटर को मैश करके गूदा बनाएं।
- इसे हाथों पर लगाएं।
- फिर 15 मिनट तक छोड़ दें।
- इसके बाद ठंडे पानी से धोएं।
- आपको हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से ही फर्क महसूस होगा।
अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आप टमाटर के गूदे में थोड़ा शहद या दही मिलाकर लगाएं।
यह भी पढ़ें- तेज धूप से हाथों का रंग पड़ गया है काला तो बड़े काम आएंगे ये नुस्खे
बेसन से दूर करें हाथों की टैनिंग
आप हाथों की टैनिंग को दूर करने के लिए बेसन और हल्दी से बना पैक भी लगा सकती हैं। जी हां, बेसन का इस्तेमाल सदियों से त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। यह डेड स्किन को हटाता है और त्वचा को साफ करता है। इसके अलावा, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन स्किन टोन को सही करता है।

बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कैसे करें?
- इस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
- फिर दही या दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को हाथों पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक सूखने दें।
- अब पैक को हल्के हाथों से रगड़ते हुए हटाएं।
- फिर पानी से हाथों को धोएं।
- इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- Dark Hands Remedy: धूप से काले पड़ गए हाथों को ऐसे चमकाएं, बस आजमाएं ये 1 नुस्खा
किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर किसी की त्वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। साथ ही त्वचा पर स्क्रब को ज्यादा रगड़ने से बचें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।