Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:09 AM IST

बालों को लंबा करने से लेकर शाइनी बनाने तक के लिए आजमाएं यह घरेलू नुस्खा

बालों की देखभाल करने के लिए आपको सही हेयर केयर रूटीन पर ध्यान देना चाहिए। वहीं बालों के हिसाब से हीर केयर रूटीन को जानने के लिए आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Updated:- 2023-08-08, 17:18 IST
hair care treatment using homemade ingredients in hindi

खूबसूरत और लम्बे बाल पाना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई बार मौसम के बदलने व बालों को सही पोषण न मिलने के कारण हमारे बाल झड़ने लग जाते हैं, तो कभी बालों की ग्रोथ ही रुक जाती है। 

हालांकि इसके लिए आपको मार्केट में कई तरीके के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन बाहर मिलने वाले इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं जो बालों को कई ज्यादा डैमेज कर सकते हैं।  इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर मौजूद चीजों से बालों की देखभाल कर पाएंगी। साथ ही बताएंगे इन चीजों को बालों में लगाने के फायदे। 

बालों को हेल्दी बनाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

banana for hair

  • एलोवेरा जेल 
  • केले 
  • नारियल का तेल

 इसे भी पढ़ें :  बालों को घना बनाने के लिए यह घरेलू उपाय आएगा काम

 

बालों में केले को लगाने के फायदे

  • दो मुंहे  बालों को कम करने में केला बेहद मददगार साबित होता है।
  • बालों में केले को लगाने से बाल स्मूथ और शाइनी होते है। (फ्रीजी बालों के लिए घरेलू उपाय)
  • इसके इस्तेमाल से बालों में मौजूद फ्रिजीनेस भी कम होने लगती है।

बालों में एलोवेरा जेल को लगाने के फायदे 

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इस जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो बालों को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।

aloe vera gel for hair

नारियल का तेल को बालों में लगाने के फायदे 

  • नारियल का तेल बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।
  • साथ ही बालों को रूखेपन से बचाने के लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद होता है।

 इसे भी पढ़ें : रोजाना इस तरह करें बालों की देखभाल

बालों की देखभाल करने का घरेलू उपाय

hair mask benefits

  • बालों की देखभाल करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 केले मैश कर लें।
  • इसके बाद इसमें आप कम से कम 4 से 5 चम्मच नारियल के तेल की डालें।
  • अब इसमें एलोवेरा के पौधे से जेल को निकाल कर डालें।
  • इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस हेयर मास्क को आप जड़ों से लेकर बालों की लेंथ तक ब्रश की मदद से लगाएं।
  • करीब 1 से 2 घंटे तक इसे लगा रहने दें।
  • इसके बाद आप बालों को साफ पानी की मदद से धो लें।
  • शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें ताकि बाल अच्छी तरह से साफ हो जाएं।
  • इसका इस्तेमाल आप करीब 1 से 2 बार तक हफ्ते में कर सकती हैं।

 

नोट - किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और पैच टेस्ट जरूर करें।

 

अगर आपको बालों की देखभाल करने का आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।