दिल्ली-NCR की जहरीली हवा में बालों को कैसे रखें हेल्दी? जानें सही हेयर केयर रूटीन

दिल्ली-NCR में बढ़ता प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, आपकी स्किन और बालों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इस खतरनाक AQI में बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए किस हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
Updated:- 2026-11-13, 17:48 IST
hair care routine to keep hair healthy in delhi ncr pollution expert tips

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण इन दिनों चरम पर है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 पार दर्ज किया गया है और यह वर्तमान में गंभीर व बेहद खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। खराब AQI और इस जहरीली हवा का असर सिर्फ हमारे फेफड़ों पर ही नहीं, बल्कि हमारी स्किन और बालों पर भी होता है। ऐसे में इस वक्त बालों की सही देखभाल के लिए एक हेल्दी रूटीन अपनाना जरूरी है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Sindhura Mandava, Senior Consultant Dermatologist & Aesthetics, Yashoda Hospitals, Hitec City, Hyderabad जानकारी दे रही हैं।

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ सकता है हेयरफॉल

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के कारण स्कैल्प और बालों पर धूल, धुएं के कण और फ्री रेडिकल्स जमा हो सकते हैं। इससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं,बाल फ्रिजी हो सकते हैं, स्कैल्प में जलन हो सकती है और बाल ज्यादा टूट सकते हैं। प्रदूषण पहले से मौजूद स्कैल्प की सूजन या बालों के झड़ने की समस्या को और बढ़ा सकता है।

hair care routine to keep hair healthy in delhi ncr pollution

यह भी पढ़ें- कम उम्र में क्यों सफेद होने लगते हैं बाल? जानिए इसके पीछे छुपे कारण और बचाव

बालों को हेल्दी रखने के लिए इस हेयर केयर रूटीन को करें फॉलो

  • इस समय आप जब भी घर से बाहर निकलें, तो बालों को स्कार्फ, टोपी या कैप से ढक लें।
  • हफ्ते में दो से तीन बार बालों को धोने के लिए किसी माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें।
  • अगर आपको बहुत पसीना आता है या आपका स्कैल्प ऑयली है, तो आप बालों को ज्यादा बार भी धो सकते हैं।
  • धूल-मिट्टी के कणों को हटाने के लिए, शैम्पू को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और फिर बालों को पूरी तरह से धो लें। अगर आपके बाल रूखे या कमजोर लग रहे हैं, तो हफ्ते में एक बार डीप-कंडीशनिंग मास्क का इस्तेमाल करें, कंडीशनर को बालों की लंबाई के बीच से लेकर सिरों तक लगाएं।
  • हीट स्टाइलिंग, केमिकल ट्रीटमेंट और कठोर उत्पादों (harsh products) के इस्तेमाल से बालों की सुरक्षा परत और कमजोर हो जाती है। इस समय पर इन्हें अवॉइड करें।
  • अगर आपका स्कैल्प ऑयली है या उस पर एक्ने होते हैं, तो एंटीऑक्सीडेंट युक्त हल्के 'लीव-इन सीरम' का इस्तेमाल करें और भारी तेलों से बचें।

hair serum for strong hair

  • स्वस्थ बालों के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन-डी लें। कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • खूब पानी पिएं और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

डॉक्टर की सलाह कब लें?

अगर आपको लगातार खुजली, लालिमा, डैंड्रफ, बालों का काफी पतला होना या अचानक बहुत ज्यादा बाल झड़ने जैसी समस्या हो रही है, तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

 

यह भी पढ़ें- तनाव और बालों के झड़ने का क्या है कनेक्शन? Telogen Effluvium के बारे में जानें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।