45 की उम्र में भी चेहरे पर रहेगा गजब का ग्लो, लगाएं यह फेस पैक

अगर 45 की उम्र में भी त्वचा का नेचुरल ग्लो बना रहे, तो हर कोई इसका सीक्रेट जानना चाहेगा। हालांकि, बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की देखभाल ज्यादा जरूरी हो जाती है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे स्किन को हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और फ्रेश बनाए रखने में मदद करते हैं। आज हम आपको गोंद कतीरा, चावल के आटे और दूध से बनने वाले एक आसान समर फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जो खासतौर पर गर्मियों में त्वचा को ठंडक और नमी देता है।
समर फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- गोंद कतीरा- 1 चम्मच (रातभर पानी में भिगोया हुआ)
- चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
- ठंडा दूध- 2 चम्मच
समर फेस पैक बनाने की विधि
- रातभर भीगे हुए गोंद कतीरा को ब्लेंडर में डालें।
- इसमें चावल का आटा और थोड़ा ठंडा दूध मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करके स्मूथ और जेली जैसा पेस्ट तैयार करें।
- इस मिश्रण को एक साफ बाउल में निकाल लें।
- इसे फ्रिज में रख दें।
- आप इसे 2 से 3 दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
समर फेस पैक इस्तेमाल करने का तरीका
- चेहरे को साफ करके इस फेस पैक की पतली परत लगाएं।
- 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं।
- हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
समर फेस पैक में मौजूद चीजों के फायदे
- गोंद कतीरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। साथ ही यह एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट होने के कारण त्वचा में नमी लाता है, ड्राईनेस को रोकता है और लोच में सुधार करता है। इसके अलावा नेचुरल पॉलीसेकेराइड्स से भरपूर होने के कारण गोंद कतीरा फ्री रेडिकल्स से लड़ने और ढीली त्वचा को टाइट में मदद करता है, जिससे समय के साथ फाइन लाइंस और झुर्रियों का दिखना कम हो जाता है।
- चावल का आटा त्वचा को मुलायम बनाने और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- दूध त्वचा को नमी देने और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- Oily Skin Care Tips: गर्मी में ऑयली स्किन से हैं परेशान? घर में रखी इन 2 चीजों से बनाएं फेस पैक
यह फेस पैक खासतौर पर कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं के लिए अच्छा है।
यह भी पढ़ें- नौतपा की तेज धूप में चेहरे पर हो गई है टैनिंग? पपीते का फेस पैक ला सकता है निखार
यह एक घरेलू नुस्खा है और इसका असर हर महिला की त्वचा पर अलग-अलग हो सकता है। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।