Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

नौतपा की तेज धूप में चेहरे पर हो गई है टैनिंग? पपीते का फेस पैक ला सकता है निखार

नौतपा के नौ दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं और इस दौरान पड़ने वाली तेज धूप त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। यही नहीं तेज धूप से टैनिंग होना भी आम है। ऐसे में अगर आप यहां बताए गए फेस पैक का इस्तेमाल करेंगी तो टैनिंग कम होने के साथ चेहरे पर ग्लो भी नजर आएगा। आइए जानें, पपीते का फेस पैक कैसे तैयार किया जा सकता है?
Updated:- 2026-05-29, 19:06 IST
image

गर्मी का मौसम आपकी त्वचा को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। मुख्य रूप से नौतपा के नौ दिन जिसमें सबसे ज्यादा गर्मी होती है, उसमें त्वचा अपनी नमी खोने लगती है और ज्यादा धूप की वजह से चेहरे पर टैनिंग होने लगती है। कई बार लड़कियां गर्मी में अपनी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इससे त्वचा को फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। अगर आप भी नौतपा की गर्मी की वजह से चेहरे में होने वाली टैनिंग से परेशान हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं पपीते से बने फेस पैक के बारे में जो आपकी स्किन की टैनिंग दूर करेंगे और चेहरे को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करेंगे। आइए जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका और इसे आप कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं?

पपीता और शहद का फेस पैक

papaya facepack for tanning

पपीते का गूदा आपके चेहरे के रोमछिद्रों को खोलने, पिंपल ठीक करने और चेहरे की टैनिंग दूर करने में मदद करता है। अगर आप पपीते में कुछ सामग्रियां मिलाकर फेस पैक बनाती हैं, तो यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री

  • पपीते का गूदा- 2 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच

यह भी पढ़ें- गर्मी में चाहिए गजब का ग्लो, बस स्किन टाइप के अनुसार लगाएं आम और शहद का फेस पैक

फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका

  • एक बाउल लें और इसमें सभी सामग्रियां डालें।
  • सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस पैक तैयार करें।
  • फेस पैक लगाने से पहले अच्छी तरह से चेहरा धोकर सुखा लें।
  • फेस पैक चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं और इसे 20 मिनट तक लगाए रखें।
  • चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए ये फेस पैक सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर लगाएं।
  • इस फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा और टैनिंग भी काफी हद तक कम होगी।

 

पपीता और दूध का फेस पैक

papaya and milk face pack

पपीते और दूध का फेस पैक न सिर्फ आपके चेहरे की टैनिंग को दूर कर सकता है बल्कि चेहरे के दाग- धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। 

आवश्यक सामग्री

  • पके पपीते के टुकड़े- 3-4
  • कच्चा दूध- 1 चम्मच

यह भी पढ़ें- गर्मी में धूप से बढ़ गया है माथे का कालापन? इस 1 फेस पैक से मिल सकती है राहत

फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका

  • पपीते के टुकड़ों का पेस्ट बनाकर एक बाउल में डालें।
  • तैयार पेस्ट में कच्चा दूध डालें और दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस पैक तैयार करें।
  • फेस पैक चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगाए रखें और इसे सूखने दें।
  • 20 मिनट के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धोकर फेस पैक हटा लें।
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल आप सप्ताह में तीन बार कर सकती हैं।
  • इससे आपके चेहरे की टैनिंग दूर हो सकती है और स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

 

अगर गर्मी के मौसम में आपके चेहरे में भी टैनिंग हो गई है, तो आप पपीते से बने ये फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। इन दोनों फेस पैक में इस्तेमाल की गई सभी सामग्रियां नेचुरल हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन सबकी त्वचा अलग होती है इसलिए इसे चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।