Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

घर पर करें Golden Glow Facial और पाएं पार्लर जैसा निखार, हर कोई पूछेगा आपकी चमकती त्वचा का राज

Glowing Skin Facial: तेज धूप के कारण त्‍वचा ग्‍लो खत्‍म हो गया है और चेहरे का नूर छिन गया है, तो आपको स्किन एक्‍सपर्ट द्वारा बताए गए गोल्‍ड ग्‍लो फेशियल को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। 
Updated:- 2026-04-06, 14:56 IST
glowing skin facial

Facial At Home: गर्मियों के मौसम में तेज धूप चेहरे की चमक चुरा लेती है। हम कितना भी मार्केट बेस्‍ड महंगे प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल कर लें मगर चेहरे पर पार्लर के फेशियल जैसा ग्‍लो लाना मुश्किल है। ऐसे में बार-बार पार्लर जाकर फेशियल कराने से बेहतर है कि घरेलू तरीके से ही चेहरे पर ग्‍लो लाया जाए। आज हम आपको घर पर गोल्‍डन ग्‍लो फेशियल करने का आसान तरीका बताएंगे। इस बारे में हमारी बातचीत ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट एंव सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्‍ट पूनम चुघ से हुई है। पूनम कहती हैं, "गर्मियों में फेशियल के दौरान इस बात का भी ध्‍यान रखना जरूरी है कि हम जो भी चीज चेहरे पर लगा रहे हैं, वह हमारे चेहरे की मांसपेशियों को रिलैक्‍स करे, तब ही चेहरे पर ग्‍लो आ पाएगा। ऐसे में किचन में बहुत सारा ऐसा सामना उपलब्‍ध होता है, जो आपके चेहरे पर सोने जैसी चमक ला सकता है और आप इनसे फेशियल कर सकती हैं। " पूनम हमें ऐसे ही एक आसान फेशियल के बारे में बताती हैं।

गोल्‍डन ग्‍लो फेशियल की सामग्री

  • 1 छोटा चम्‍मच मैदा
  • 1 चुटकी हल्‍दी
  • 1 छोटा चम्‍मच बेसन
  • 1 छोटा चम्‍मच नारियल का तेल
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद
  • 1 छोटा चम्‍मच गुलाब जल

facial at home

गोल्‍डन ग्‍लो फेशियल की विधि

  • इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक साफ बाउल लें। उसमें 1 छोटा चम्मच मैदा, 1 छोटा चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी डालें। इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें, ताकि यह एक समान मिश्रण बन जाए।
  • अब इस मिश्रण में 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल डालें, जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसके बाद 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं, जिससे त्वचा को नमी और नेचुरल ग्लो मिलता है। अंत में 1 छोटा चम्मच गुलाब जल डालें, जो त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।
  • इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अपना चेहरा अच्छे से साफ कर लें। फिर इस फेशियल पैक को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 2–3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करें, ताकि स्किन की गंदगी और डेड स्किन निकल सके।
  • इसके बाद इस पैक को 25 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। चेहरे को साफ तौलिए से थपथपाकर सुखाएं और फिर हल्का मॉइस्चराइजर लगा लें।
  • इस फेशियल को हफ्ते में 1–2 बार करने से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर गोल्डन ग्लो नजर आने लगता है।

यह भी पढ़ें- महंगे फेशियल से नहीं एलोवेरा जेल से आएगा Instant Glow सिर्फ 1 चीज मिलाकर आसान फेस पैक

face glow treatment

गोल्‍डन ग्‍लो फेशियल के फायदे

  • इस फेशियल से डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है। बेसन और मैदा दोनों ही नेचुरल स्किन एक्‍सफोलिएटर हैं। वहीं हल्दी से त्‍वचा नेचुरली ब्‍लीच होती है। इन सभी सामग्रियों को मिलकर चेहरे पर लगाने से ऊपरी परत से गंदगी और डेड स्किन को साफ किया जा सकता है।
  • नारियल तेल और शहद त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे स्किन मुलायम और चिकनी बनती है। इससे त्‍वचा पर ग्‍लो भी आता है।
  • यह फेशियलधूप से हुई टैनिंग को हल्का करने में मदद करता है और त्वचा का रंग निखारता है।
  • हल्दी और शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
  • गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और स्किन को तरोताजा महसूस कराता है।

यह भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, 35 के बाद इस Homemade Night Cream से पाएं नेचुरल यंग लुक

यह फेशियल घर पर ही आसान तरीके से किया जा सकता है और महंगे पार्लर ट्रीटमेंट जैसा रिजल्ट देता है। यह नेचुरल फेशियल लगभग सभी स्किन टाइप के लिए सुरक्षित और असरदार होता है। लेकिन संवेदनशील त्वचा वाले पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यह जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।