herzindagi
curly hair care main

कर्ली हेयर गर्ल्स को भूल से भी नहीं करनी चाहिए यह गलतियां

अगर आपके हेयर्स कर्ली हैं और आप उसके लुक को हमेशा गार्जियस बनाए रखना चाहती हैं तो ऐेसे में आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2020-10-03, 15:03 IST

कर्ली हेयर देखने में काफी अच्छे लगते हैं और यही कारण है कि जिन लड़कियों के हेयर्स स्ट्रेट होते हैं, वह भी कर्लिंग आयरन की मदद से अपने हेयर्स को कर्ल लुक देने की कोशिश करती हैं। ऐसे में कई बार लड़कियों को लगता है कि कर्ली हेयर गर्ल्स वास्तव में बेहद खुशनसीब होती हैं, क्योंकि उनका लुक तो हमेशा ही अच्छा लगता है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। कर्ली हेयर गर्ल्स को अपने बालों की अतिरिक्त केयर करने की जरूरत होती है। अगर वह अपने हेयर केयर में कोताही बरतती हैं तो इससे उनके बाल काफी अजीब नजर आने लगते हैं। आमतौर पर कर्ली हेयर गर्ल्स को इसकी जानकारी नहीं होती और वह अनजाने ही कुछ गलतियां कर बैठती हैं। यह छोटी-छोटी गलतियां उनके बालों पर भारी पड़ जाती हैं। तो चलिए आज हम आपको कर्ली हेयर गर्ल्स की कुछ ऐसी ही मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे वास्तव में उन्हें बचना चाहिए-

बार-बार बाल धोना

 curly hair care inside

कर्ली हेयर जल्दी अनमैनेजेबल हो जाते हैं। ऐसे में लड़कियां उन्हें जल्दी-जल्दी धोती हैं। उन्हें लगता है कि इससे उनके बाल अच्छे लगेंगे। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता। दरअसल, जब आप बालों को बार-बार धोती हैं तो इससे उनका नेचुरल ऑयल छिन जाता है। जिससे आपके बाल बहुत अधिक रूखे हो जाते हैं। कर्ली हेयर तो बार-बार धोने पर झाड़ू जैसे नजर आने लगते हैं। इसलिए अगर आपके हेयर्स कर्ली हैं तो आप यह गलती ना करें। बेहतर होगा कि आप सप्ताह में केवल दो बार ही बालों को वॉश करें और वह भी एक नरिशिंग शैम्पू से।

तौलिए से बालों को जोर से रगड़ना या सुखाना

 curly hair care inside

यह भी एक बहुत बड़ी गलती है, जो आपके कर्ली हेयर को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। गीले बालों पर तौलिया को जोर से रगड़ने से बालों के स्ट्रैंड्स को नुकसान होगा और वे बेहद रूखे हो जाएंगे। बेहतर होगा कि आप बालों को वॉश करने के बाद किसी तौलिए या टी-शर्ट की मदद से रैप करें। आपको कभी भी बालों को रगड़ना नहीं चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: कर्ली हेयर गर्ल्स को जरूर पता होने चाहिए यह हैक्स

यह विडियो भी देखें

गलत कंघी का इस्तेमाल

 curly hair care inside

अगर आपके हेयर्स कर्ली हैं तो यह जरूरी है कि आप अपने बालों की केयर के लिए हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखें। मसलन, आप बालों को कॉम्ब करने के लिए किस कंघी का इस्तेमाल कर रही हैं, यह भी काफी अहम् है। कई बार महिलाएं ब्रश या पतले ब्रिसल्स वाली कंघी को यूज करती हैं, जो कर्ली हेयर को काफी नुकसान पहुंचाती है। बेहतर होगा कि आप शॉवर के ठीक बाद सीरम को लगाते समय अपनी उंगली का उपयोग करके अपने कर्ल को अलग करें। यह फ्रिज़ को कम करता है और आपके कर्ल को अधिक डिफाइन लुक देता है। 

इसे जरूर पढ़ें: कर्ली हेयर को मैनेज करना नहीं होगा मुश्किल, अगर रखेंगी इन 4 बातों का ध्यान

 

पर्याप्त कंडीशनर का उपयोग नहीं करना

 curly hair care inside ()

वैसे तो कंडीशनर की जरूरत हर टाइप के हेयर्स को होती है, लेकिन घुंघराले बालों वाली महिलाओं को इसकी अपेक्षाकृत अधिक आवश्यकता होती है। यदि आपको अपने बाल सूखने के बाद रूखे और बेहद सूखे लगते हैं, तो यह संकेत है कि आप पर्याप्त कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। बेहतर होगा कि आप अपने बालों के लिए एक डीप कंडीशनिंग फॉर्मूला आज़माएं, यह बालों के झड़ने को रोकता है और उलझना कम करता है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।