डार्क कोहनी से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले लगाएं ये 3 चीजें, चमक सकती है त्वचा

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए तो हम बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन अक्सर शरीर के कुछ हिस्सों जैसे कोहनी पर हमारा ध्यान नहीं दे पाते। रूखापन, घर्षण और सही सफाई न होने के कारण कोहनी की त्वचा काली और सख्त हो जाती है, जो कभी-कभी शर्मिंदगी का कारण भी बनती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले अपनी स्किन पर यहां दी गई कुछ चीजें जरूर लगाएं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरीा है। इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कोहनी के काले पन से कैसे छुटकारा दिलाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा में एलोसिन नामक तत्व मौजूद हैं जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। यह कोहनी की सख्त हो चुकी त्वचा को नमी देता है और डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है।

आप सोने से पहले ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें या प्योर बाजार वाला जेल लें। इसे अपनी कोहनी पर 5-10 मिनट तक मसाज करें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह गुनगुने पानी से इसे धो लें।
कच्चा दूध है उपयोगी
दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो नेचुरल रूप से त्वचा को ब्लीच करने का काम करता है। कच्चा दूध न केवल कोहनी के कालेपन को कम करता है, बल्कि वहां की त्वचा को कोमल भी बनाता है।
ऐसे में आप एक कटोरी में थोड़ा ठंडा कच्चा दूध लें। कॉटन बॉल की मदद से इसे कोहनियों पर लगाएं। सूखने के बाद एक और परत लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें। रोज इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें - Dark Elbows Remedy: ₹2 में अब दूर होगा कोहनी का कालापन, खिल उठेगी स्किन
नारियल तेल
नारियल तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो डैमेज स्किन को रिपेयर कर सकता है।

आप रात को सोने से पहले अपनी कोहनियों को साफ करें और हल्के हाथों से नारियल तेल की मालिश करें। तेल को त्वचा में पूरी तरह समाने दें।
इसे भी पढ़ें - गर्दन पर जमा कालापन बन रहा है शर्मिंदगी का कारण? आजमाएं ये खास और असरदार उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।