हर शुभ घड़ी पर हाथों और पैरों पर मेहंदी को लगाया जाता है। इसके कई डिजाइंस आपको देखने को आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें मॉडर्न लुक देकर आजकल लगाया जाता भी काफी पसंद किया जाने लगा है। वहीं शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और ब्राइडल मेहंदी के लिए हम अक्सर भरे हुए हाथों वाली मेहंदी को हथेली पर लगाना पसंद करते हैं।
मेहंदी के कई फुल हैण्ड वाले डिजाइंस आपको मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले मेहंदी के कुछ भरी हथेली वाले खास डिजाइंस जो आपके ब्राइडल लुक में डालेंगे जान और बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ टिप्स।
हैवी डिजाइन वाली फुल हैंड मेहंदी
हाथों की रौनक तभी बढ़ती है, जब हाथों को हैवी डिजाइन वाली मेहंदी लगाई जाती है। इस तरह की मेहंदी लगने के बाद सुंदर लगती है। साथ ही, इससे हाथ भी खूबसूरत दिखाई देते हैं। मेहंदी में फूल डिजाइन से लेकर हाथी के डिजाइन को भी क्रिएट किया जाता है। साथ ही, इसमें जाली डिजाइन और शेड दोनों भरे जाते हैं। इससे मेहंदी और भी सुंदर नजर आती है।
जाल वर्क औरफूल डिजाइन वाली फुल हैंड मेहंदी
आप अपने हाथों की रौनक को दोगुना करने के लिए जाल वर्क वाली फुल हैंड मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगने के बाद काफी अच्छी लगती है। इसमें डिजाइन भी सिंपल लेकिन भरा-भरा लगाया जाता है। इससे मेहंदी की रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है। इसे आप शादी में लगा सकती हैं। इसके साथ ही, इन डिजाइन के बीच में अपने पिया जी का नाम भी लिखा सकती हैं।
लेयर मेहंदी डिजाइन
आजकल इस तरह के लेयर्स में मेहंदी के कई डिजाइन को हथेली पर बनाया जाना काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह के डिजाइन को लम्बे हाथों पर बनाया जा सकता है। इसमें आप अरेबिक से लेकर फ्लोरल डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। वहीं इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप इअरबड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Bridal Mehndi Designs: दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ये मेहंदी डिजाइंस, देखें तस्वीरें
पोट्रेट मेहंदी डिजाइन
अगर आप अपने होने वाले पति और अपनी तस्वीर को हाथों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से किसी तस्वीर को हथेली पर बनवा सकती हैं। साथ ही कोई खास डेट या लाइन्स को भी मेहंदी की मदद से हाथों पर लिख सकती हैं। वहीं इसके साथ आप जाल से लेकर केरी के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
फ्लोरल आर्ट मेहंदी का चलन हमेशा पसंद किया जाता है, लकिन फूल-पत्ती को बनाने के लिए आप हाथों का आकार का खासतौर से ख्याल रखें ताकि बनाया गया पैटर्न हाथों के साइज के हिसाब से परफेक्ट नजर आए। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप टूथपिक की सहायता ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:S Mehndi Designs: आसानी से बन जाएंगे हाथों पर S मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
जालीदार मेहंदी डिजाइन
सिंपल डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर शादी के दिन लगाना चाहती हैं तो इस तरह से अलग-अलग तरह के साइज के जाल बनाकर आप मेहंदी के डिजाइन को कम्प्लीट कर सकती हैं। वहीं इस तरह के मेहंदी डिजाइन को बनाने के लिए आप पत्ती, डॉट मेहंदी डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। चाहे तो केरी के डिजाइन को बनाकर आप इसके अंदर बारीक जालीदार डिजाइन बना सकती हैं।
अगर आपको ब्राइडल मेहंदी के ये सिंपल डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों