Tue Oct 6, 2026 | Updated 12:43 PM IST

ग्लोइंग स्किन के लिए ज्यादा प्रोडक्ट्स नहीं, डर्मेटोलॉजिस्ट के इन सिंपल टिप्स को करें फॉलो

खूबसूरत द‍िखने की चाहत हर म‍ह‍िलाओं की होती है। ऐसे में कई बार मह‍िलाएं एक साथ कई तरह के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करने लगती हैं, लेक‍िन ये तरीका सही नहीं है।
Updated:- 2026-10-06, 11:30 IST
glowing skin tips

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए आजकल मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स म‍िल जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता आखिर इस्तेमाल क्या करें? फेस वॉश, टोनर, सीरम, स्क्रब, मॉइश्चराइजर, फेस ऑयल और न जाने कितनी चीजें स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बन गई हैं। कई मह‍िलाएं एक साथ कई सारे प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करने लगती हैं, ताकि असर जल्दी द‍िखे, लेकिन ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से हमेशा स्किन बेहतर नहीं होती है।

स्‍क‍िन केयर के ल‍िए कौन से स्‍टेप्‍स फॉलो करें?

डॉ. नेहा सचदेव (एमडी डर्मेटोलॉजिस्ट (गोल्ड मेडलिस्ट), फाउंडर एंड चीफ डर्मेटोलॉजिस्ट, मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक) ने बताया क‍ि कई बार बहुत सारे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स एक साथ लगाने से स्किन ड्राई, रेड या इरिटेटेड हो सकती है। ऐसे में कुछ बेसिक स्टेप्स को रोजाना फॉलो करने से आपको ज्‍यादा अच्‍छा र‍िजल्‍ट म‍िल सकता है। आइए जानते हैं एक्‍सपर्ट ने और क्‍या-क्‍या कहा?

skincare

image credit- magnific

1. ग्लोइंग स्किन के लिए जेंटल फेस वॉश चुनें

अगर आप स्किन केयर की शुरुआत कर रही हैं तो इसके ल‍िए एक अच्छा और जेंटल क्लेंजर ले सकती हैं। फेस वॉश स्किन से पसीना, ऑयल, धूल और मेकअप हटाने में मदद करता है, लेकिन ऐसा फेस वॉश न यूज करें जिसके बाद चेहरा खिंचा-खिंचा या बहुत ड्राई लगने लगे।

यह भी पढ़ें- बदलते मौसम के साथ बढ़ने लगा है वायु प्रदूषण, ड्राई स्‍क‍िन से बचने के लिए करें ये 5 काम

2. स्किन टाइप चाहे जो हो मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

कई लड़क‍ियाें की स्‍क‍िन ऑयली या एक्ने वाली होती है तो वे मॉइश्चराइजर लगाना छोड़ देती हैं, लेकिन स्किन को मॉइश्चराइज रखना जरूरी है। ऐसे में आप ऑयली स्किन के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर लगा सकती है, ताकि स्किन बहुत चिपचिपी न लगे। वहीं वालों को अपनी स्किन के हिसाब से थोड़ा ज्यादा मॉइश्चराइजिंग प्रोडक्ट चाहिए हो सकता है।

3. स्किनकेयर में सनस्क्रीन जरूर लगाएं

अगर ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहिए तो सुबह सनस्क्रीन लगाना न भूलें। ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल आप कर सकती हैं। अगर आपकाे लंबे समय तक धूप में रहना है, तो इसे दोबारा भी लगा लें। खासकर टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्या में सनस्क्रीन जरूरी होता है।

glowing skin tips (1)

image credit- magnific

4. एक साथ न लगाएं कई सीरम

विटामिन C, रेटिनॉइड, एक्सफोलिएटिंग एसिड और नियासिनामाइड जैसे कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले सीरम स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी को एक साथ इस्तेमाल किया जाए। इससे जलन और ड्राईनेस की समस्‍या हो सकती

5. रात में 3 स्टेप का रूटीन रखें

कई मह‍िलाएं रात को भी लंबा स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं, लेक‍िन यह भी उतना जरूरी नहीं है। पहले चेहरे को साफ करें, जरूरत हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह वाला एक्टिव सीरम लगाएं और आखिर में मॉइश्चराइजर लगा लें। बस इतना ही आपको करना है।

यह भी पढ़ें- Bridal Glow के लिए क‍िचन में रखी ये 4 चीजें आजमाएं, शादी से पहले स्क‍िनकेयर में आएंगी काम

ग्लोइंग स्किन के लिए इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप चाहती हैं क‍ि आपकी त्‍वचा ग्‍लोइंग नजर आए, ताे कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • एक साथ कई नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स न लगाएं।
  • नया प्रोडक्‍ट्स इस्‍तेमाल करने से पहले अपनी स्किन की जरूरत को समझें।
  • ऑयली स्किन होने पर भी मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • सुबह सनस्क्रीन लगाना रोज की आदत बना लें।
  • अगर कोई प्रोडक्ट लगाने के बाद लगातार जलन या खुजली हो, तो उसे इस्तेमाल करना बंद कर दें।
  • स्किन की जरूरत के हिसाब से ही प्रोडक्ट चुनें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

FAQ
ग्लोइंग स्किन के लिए एक बेसिक स्किनकेयर रूटीन कैसा होना चाहिए?
शुरुआत में बहुत सारे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाय केवल 3 बेसिक स्टेप्स फॉलो करें। सुबह चेहरे को जेंटल फेस वॉश से साफ करें, मॉइश्चराइजर लगाएं और आखिर में सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
क्या ऑयली स्किन वालों को भी मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए?
हां, ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन के लिए भी मॉइश्चराइजर बेहद जरूरी है। इसके लिए आप जेल-बेस्ड या नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर चुन सकती हैं, जिससे स्किन चिपचिपी नहीं होगी और पोर्स भी बंद नहीं होंगे।
क्या एक साथ कई सारे सीरम लगाने से स्किन जल्दी ग्लो करने लगती है?
बिल्कुल नहीं। विटामिन C, रेटिनॉल और नियासिनामाइड जैसे कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को एक साथ लगाने से स्किन का बैरियर डैमेज हो सकता है। इससे ड्राईनेस, रेडनेस और जलन की समस्या बढ़ जाती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।