रंग रूप निखार सकते हैं किचन में रखे ये 5 फूड्स, स्किन केयर में ऐसे करें इस्तेमाल

आज के समय में हम सभी चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बाजार वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल होते हैं। ऐसे में कई बार त्ववा को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप कुछ घर का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो आपकी किचन में रखे कुछ फूड्स आपके चेहरे की रंगत निखार सकते हैं। दही, आलू, टमाटर, खीरा और चुकंदर ऐसी ही चीजें हैं।
इनका इस्तेमाल अलग-अलग तरह से चेहरे पर किया जाता है। अगर आप सही तरीके से इन्हें चेहरे पर लगाएंगी तो स्किन साफ, मुलायम और फ्रेश नजर आ सकती है। ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव इसके बारे में जानकारी दे रही हैं। आइए जानते हैं-
किचन में रखें 5 चीजों का चेहरे पर कर सकती हैं इस्तेमाल
अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा को कुदरती निखार मिले, तो किचन में रखी कुछ चीजों को आप अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

image credit- magnific
1. दही से बनाएं फेस पैक
दही को घरेलू फेस पैक में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की ऊपरी लेयर से डेड स्किन हटाने में मदद करता है। इससे आपकी स्किन थोड़ी स्मूथ और चमकदार नजर आएगी। इसके लिए-
- एक चम्मच सादा दही लें।
- इसे सीधे चेहरे पर एक पतली लेयर में लगा लें।
- कुछ देर बाद पानी से चेहरे को धो लें।
- इसके बाद अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगा लें।
यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सीरम और क्रीम से नहीं मिल रहा रिजल्ट? ये 4 आदतें बदलेंगी चेहरे की रंगत
2. आलू का चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल
आलू हम सभी के किचन में आसानी से मिल जाता है। आलू का रस भी चेहरे की खूबसूरती निखारने में इस्तेमाल होता आ रहा है। इसे लगाने के लिए-
- एक साफ आलू को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें।
- इसका थोड़ा रस निकाल लें।
- अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगा लें।
- कुछ देर बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
- इसे आंखों के बिल्कुल पास न लगाएं।
3. टमाटर को चेहरे पर कैसे लगाएं?
टमाटर का भी फेस पैक महिलाएं चेहरे पर लगाती हैं। अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए
- पके हुए टमाटर का थोड़ा सा गूदा निकाल लें।
- इसे चेहरे पर लगा लें।
- इस गूदे में आप दही मिलाकर भी लगा सकती हैं।
- कुछ देर बाद पानी से चेहरे को धो लें।
- चेहरे को धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
image credit- magnific
4. खीरे का फेस पैक
खीरे का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जाता रहा है। इसे आप इस्तेमान करने के लिए सबसे पहले-
- खीरे को धोकर उसका थोड़ा सा पल्प निकाल लें।
- अब इसे साफ चेहरे पर लगा लें।
- कुछ देर बाद पानी से चेहरा धो लें।
- खीरे का इस्तेमाल आप तब भी कर सकती हैं जब चेहरा थका हुआ लग रहा हो।
5. चुकंदर से बनाएं फेस पैक
चुकंदर भी हमारी रसोई में मिल ही जाती है। चेहरे पर गुलाबी निखार लाने के लिए लोग चुकंदर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप-
- चुकंदर का छोटा टुकड़ा लें और उसे अच्छी तरह धो लें।
- इसे कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें।
- इसमें थोड़ा सादा दही मिलाकर पैक बना लें।
- अब इसे चेहरे पर लगा लें।
- करीब 5 से 10 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
image credit- magnific
इन बातों का रखें ध्यान
घरेलू चीजें नेचुरल होती हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करते समय आपको कुछ सावधानी रखनी चाहिए। जैसे-
- पैच टेस्ट करके ही इनका इस्तेमाल करें।
- जलन या खुजली हो तो इसे तुरंत हटा दें।
- चेहरे को जोर से रगड़े नहीं।
- आंखों के आसपास न लगाएं।
- स्किन पर कोई कट या घाव है तो भी इस्तेमाल न करें।
- इस्तेमाल के बाद मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- दिनभर थकी-थकी रहती हैं? अपनी कॉफी की आदत पर जरूर दें ध्यान
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी घरेलू नुस्खे को चेहरे पर आजमाने से पहले अपनी त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर करें या एक्सपर्ट की सलाह लें।
Cover Image Credit- AI
- हफ्ते में कितनी बार होममेड फेस पैक लगाएं?
- इन नेचुरल फेस पैक्स का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार करना काफी है। रोजाना लगाने से त्वचा संवेदनशील हो सकती है।
- पिंपल्स होने पर चेहरे पर क्या लगाएं?
- ऑयली या पिंपल वाली स्किन पर दही के बजाय खीरे का रस या टमाटर का पल्प लगाएं। यह एक्स्ट्रा ऑयल कम करता है।
- फेस पैक कब लगाना चाहिए?
- शाम या रात के समय फेस पैक लगाना सबसे अच्छा होता है, ताकि इसके बाद त्वचा को आराम मिले और धूप का असर न हो।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।