बदलते मौसम की वजह से अधिकतर महिलाओं को त्वचा संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके चेहरे की खूबसूरती कम होने लगती है।अगर आप भी मानसून में स्किन प्रॉब्लम की समस्या का सामना कर रही है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप चेहरे से निकल रही स्किन को कम कर सकती हैं।
चेहरे से निकलने वाली स्किन को करें कम
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे से स्किन निकलना एक आम समस्या है, जिसका अधिकतर महिलाएं सामना करती हैं। ऐसे में आप इस समस्या को कम करने के लिए दो खास उपाय आजमा सकती हैं। सबसे पहला उपाय आप एलोवेरा जेल से एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
- एलोवेरा जेल
- नारियल तेल
एलोवेरा जेल सेपेस्ट बनाने का तरीका
चेहरे से निकल रही स्किन को कम करने के लिए आप घर पर एक पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाले और उसमें थोड़ा नारियल तेल मिक्स कर दें। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इस जेल को आप हर एक दिन छोड़कर रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें:सावन के महीने में चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत, ये 2 फेस पैक आएंगे आपके काम
टी ट्री ऑयल और गुलाब जल का करें इस्तेमाल
इसके अलावा आप टी ट्री ऑयल और गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इस मिश्रण को बनाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा गुलाब जल और थोड़ा टी ट्री ऑयल निकाल कर इन्हें मिक्स कर ले। रोजाना रात में सोने से पहले आप इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर सो सकती हैं। दूसरे दिन सुबह आप अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं। इससे भी आपको फर्क देखने को मिल सकता है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों